फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

खून से लथपथ हाथ लेकर बेटी पहुंची थाने, बाप पर लगाया ऐसा आरोप पुलिस भी हुई दंग

Mon, 14 May 2018 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
1 of 4
बाप ने बेटी पर किया हमला।
एक युवती ने अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। युवती शनिवार रात सेक्टर-19 पुलिस चौकी पहुंची। उसके कपड़े फटे थे और हाथ से खून बह रहा था। 

युवती ने सौतेले पिता पर कपड़े फाड़ने और विरोध करने पर हाथ पर ब्लेड मारने का आरोप लगाया था। रविवार सुबह थाना सेक्टर-20 पुलिस ने युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया।

2 of 4
पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय युवती सेक्टर-19 में मां और सौतेले पिता के साथ रहती है। युवती ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की है। युवती के पिता की मौत के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी।

सौतेले पिता से भी एक बेटी है। वह एक ट्रेवल एजेंसी के सेल्स विभाग में काम करता है। युवती का आरोप है कि उसकी सौतेली बहन भी उससे अक्सर बदतमीजी और मारपीट करती है।

3 of 4
girl rape
युवती का आरोप है कि कुछ दिनों से उसका सौतेला पिता उसके अकेले होने का इंतजार कर रहा था। शनिवार रात नौ बजे मां कुछ देर के लिए घर से बाहर चली गई। इसी दौरान पिता ने उसे कमरे में बुलाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। 

विरोध करने पर आरोपी ने बेटी के कपड़े फाड़ दिए और उसके हाथ पर ब्लेड मार दिया। बावजूद युवती किसी तरह पिता के चंगुल से छूटकर घर के बाहर निकल आई।
 
विज्ञापन

4 of 4
girl molested
युवती के हाथ से बहता खून और रोता हुआ देख वहां से गुजर रहे लोग उसकी मदद के लिए रुक गए। एक युवक ने ई रिक्शा बुलाकर युवती को सेक्टर-19 पुलिस चौकी भेज दिया। पुलिस युवती को अस्पताल लेकर पहुंची और उसका इलाज कराया। 

थाना सेक्टर-20 प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद युवती से पूछताछ की और देर रात ही उसकी शिकायत पर दुष्कर्म का प्रयास, छेड़छाड़, घायल करने और आपराधिक साजिश रचने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रविवार सुबह पिता को घर से गिरफ्तार कर लिया।
 
Next
AU ऐप में पढ़ें