फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और कठुआः 10 साल की मासूम को बहलाकर ले गया धार्मिक स्थल पर और...

Mon, 16 Apr 2018 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोदीनगर(गाजियाबाद)
विज्ञापन
1 of 6
rape
देशभर में कठुआ रेप केस को लेकर सामने आ रहे गुस्से के बावजूद गाजियाबाद को एक और कठुआ बनाने की कोशिश की गई। एक शख्स बहला कर  दस साल की बच्ची को धार्मिक स्थल ले गया और फिर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
child rape
गाजियाबाद के मोदीनगर के निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक चौथी कक्षा की छात्रा (10) को फुसलाकर धार्मिक स्थल पर ले गया और वहां दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन

3 of 6
child rape
छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। वह छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने की बात करने के लिए कहकर घर से लाया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

4 of 6
Child Rape - फोटो : Demo Photo
निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के एक परिवार की लड़की चौथी कक्षा में पढ़ती है। रविवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे गांव में ही किराए पर रह रहा एक शादीशुदा युवक ने उनकी बेटी का ट्यूशन पढ़ाने की बात कहकर घर से ले गया। युवक ने गांव स्थित एक धार्मिक स्थल पर छात्रा से दुष्कर्म की करने कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

5 of 6
बच्ची से रेप
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया। निवाड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक की पहचान विजय सिंह निवासी चौबला जानी, मेरठ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
child rape
तीन साल से किराए पर रह रहा था युवक
थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी विजय शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। तीन साल पहले गांव में ही परिवार सहित किराए पर रहने लगा। छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने की बात करने के लिए घर से फुसलाकर ले गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें