फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कार खड़ी की फिर ट्रेन से कटकर दी जान, यहां पहले भी कई लोगों ने की खुदकुशी

Tue, 08 Nov 2016 01:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली/मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
suicide - फोटो : अमर उजाला
आगरा-दिल्ली रेल ट्रैक पर दिल्ली की एक फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मरने से पूर्व अपनी ऑडी कार को हाईवे के किनारे खड़ा कर दिया। पुलिस ने कार में मिले कागजातों के आधार पर शिनाख्त की। अनुमान लगाया जा रहा है कि फाइनेंस कंपनी में नुकसान होने के बाद डायरेक्टर ने यह कदम उठाया होगा। 1110-45 डीडीए फ्लैट, कलाकुंज नई दिल्ली निवासी निमित कुमार (32) पुत्र सोमाराम दिल्ली के पी 75 शिवालिक में रोनी नाम से फाइनेंस कंपनी का संचालन करते थे।
विज्ञापन

2 of 5
suicide - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि मंगलवार शाम अपनी ऑडी कार (डीएल 8, सीजेड 9667) को कोटवन पुलिस चौकी के समीप खड़ा कर निमित कुमार मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे लाइन पर चले गए। किलोमीटर संख्या 1445 के समीप दिल्ली की ओर से आती मालगाड़ी के सामने कूद गए, इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मालगाड़ी के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लिए, लेकिन तब तक वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

3 of 5
suicide - फोटो : अमर उजाला
निमित का मोबाइल मालगाड़ी के इंजन में फंस गया, जिसे मालगाड़ी के चालक ने रेलवे स्टेशन पर जमा करा दिया। बाद में स्टेशन मास्टर की ओर से भेजे गए मीमो के साथ मोबाइल थाने में जमा कराया गया। सूचना मिलने के बाद कोटवन चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। मोबाइल और कार में मिले कागजातों के आधार पर परिवारीजनों को सूचना दे दी गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि रात नौ बजे तक परिवारीजन मौके पर नहीं आ सके। आत्महत्या के कारणों की जानकारी परिवारीजनों से बात करने के बाद हो सकेगी।

4 of 5
suicide - फोटो : अमर उजाला
2014 में आनंद दंपति यहां ट्रेन के आगे कूदे
प्रख्यात कवि और गीतकार संतोष आनंद के पुत्र संकल्प आनंद (38) और पुत्र वधू नरेश नंदिनी ने 15 अक्तूबर 2014 को कोटवन चौकी के समीप रेलवे ट्रैक पर अपनी सात साल की बच्ची के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी थी। इससे पति-पत्नी की मौत हो गई थी, लेकिन बच्ची बच गई। संकल्प आनंद ने आत्महत्या करने से पूर्व ग्यारह पन्नों का हाथ से लिखा सुइसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसके अनुसार वे किसी वित्तीय लेन-देन के फर्जीवाड़े में फंस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
suicide - फोटो : अमर उजाला
तीन दोस्तों ने भी यहां गंवाई थी जान
एक अन्य घटना 26 जनवरी 2015 को इसी स्थान पर हुई, जिसमें अफजल निवासी आजादपुर दिल्ली, इकबाल निवासी ओल्ड फरीदाबाद और याकूब निवासी मुरादनगर गाजियाबाद अपने साथी मितरौल पलवल निवासी अनीस के साथ ताजमहल देखने जा रहे थे, तभी रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेने के चक्कर में तीनों अपनी जान गंवा गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें