सोमवार की शाम दिल्ली के दो बड़े बाजारों में भीषण आग लग गई। पहले तो सदर बाजार रेलवे स्टेशन के पास झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया और करीब तीन सौ झुग्गियां जल गईं। वहीं देर रात जामा मस्जिद गेट नं. 2 लाल किले के सामने स्थित मीना बाजार के तिब्बती मार्केट में भी भयंकर आग लग गई। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
2 of 8
सदर बाजार में आग
- फोटो : अमर उजाला
आग इतनी तेजी से फैली कि वहां रह रहे लेागों को जान बचाना मुश्किल हो गया। दमकल की 35 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं।
विज्ञापन
3 of 8
सदर बाजार में आग
- फोटो : अमर उजाला
काफी मशक्कत के बाद तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया। जांच में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल आग को बुझाकर उसे कूलिंग करने का काम किया जा रहा है।
4 of 8
सदर बाजार में आग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार शाम करीब पौने सात बजे झुग्गी में आग लगने की जानकारी मिली। यहां करीब तीन सौ झुग्गियों के अलावा दो मंजिला पक्के मकान भी है।
विज्ञापन
5 of 8
सदर बाजार में आग
- फोटो : अमर उजाला
यहां ढाबा और अन्य सामान के दुकानें भी हैं। बताया जा रहा है कि बिजली के तार में शार्ट सर्किट होने के बाद एक कैलेंडर की दुकान से आग भड़की। उसके बाद ढाबों में सिलेंडर विस्फोट होने से आग भयावह रूप से ले लिया।
विज्ञापन
6 of 8
सदर बाजार में आग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक कबाड़ में प्लास्टिक का सामान होने की वजह से आग तेजी से फैली। आग बुझने के बाद दमकलकर्मी उसकी कुलिंग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसके बाद सर्च अभियान चलाया जाएगा। जिससे यह पता चल सके कि कोई आग के चपेट में तो नहीं आया है।
विज्ञापन
7 of 8
सदर बाजार में आग
- फोटो : अमर उजाला
बेटी के दहेज के लिए रखा सामान जला
झुग्गी में रहने वाले सुनील ने बताया कि 25 नवंबर को उसकी बेटी की शादी होनी वाली है। उसने शादी के लिए दहेज का सामान रखा हुआ था। आग की वजह से एक झटके में सबकुछ जल गया।
परिवार वालों को तलाशते रहे लोग
आग लगने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भागने लगे। अपनों को तलाशने में लोग भटकते रहे। घटना के समय कई लोग काम पर गए थे। काम पर गए लोगों को जैसे ही जानकारी मिले वे भागकर वहां पहुंचे और अपनों को तलाशने में जुट गए।