फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकशुदा महिलाओं को वेबसाइट के जरिए फंसाकर ठगता था फर्जी मैनेजर, ऐसे पकड़ा गया

Tue, 12 Sep 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
money
वैवाहिक साइट पर तलाकशुदा महिलाओं को शादी का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले एक नटवर लाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को नामी कार कंपनी का मैनेजर बताकर महिलाओं को शिकार बनाता है। उसने ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी निवासी महिला से 1.5 लाख और नोएडा की महिला से 2 लाख की ठगी की है। इसके अलावा आरोपी लगभग 10 महिलाओं से लगभग 50 लाख की ठगी कर यौन शोषण भी कर चुका है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बिसरख कोतवाली प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि गौड़ सिटी सोसायटी निवासी तलाकशुदा महिला ने शिकायत दी थी। उसका कहना था कि एक शख्स ने वैवाहिक साइट के जरिये उससे संपर्क किया। खुद को मुंबई निवासी रोहन गुप्ता और एक नामी कंपनी का मैनेजर बताया और शादी करने का झांसा दिया। बहाने से 1.5 लाख रुपये ठगने के बाद आरोपी ने महिला से दूरी बना ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी हिमशिखर निवासी खन्नौर, हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया। वह फिलहाल खोड़ा कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहा था। पुलिस पड़ताल में पता चला कि आरोपी ने नोएडा की एक महिला से इसी तरह शादी का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी की और यौन संबंध भी बनाए। इसके अलावा तीन और महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी की पहचान की है। साथ ही इसी तरह ठगी व यौन शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

3 of 5
Diamond Ring
महिलाओं को करता था इमोशनल ब्लैकमेल  
आरोपी तलाकशुदा महिलाओं से संपर्क कर उन्हें इमोशनल ब्लैकमेल करता था। उनसे मिलने की जिद करता। पहली ही मुलाकात में प्यार का इजहार कर उन्हें सोने की अंगूठी पहनाकर शादी के लिए प्रपोज करता। पीड़िता के सहमत होने या फिर दोस्ती करने पर आरोपी उसे खुद के बेहद अमीर होने का ढोंग रचता। फिर अचानक पिता के बीमार होने व उनका विदेश में इलाज में लाखों रुपये खर्च होने का झांसा देकर रुपये ऐंठता था।

4 of 5
money - फोटो : money
बंगलूरू में महिला दर्ज करा चुकी है 19 लाख की ठगी का केस  
पुलिस के मुताबिक, आरोपी फर्जी मैनेजर हिमशिखर के खिलाफ एक महिला ने दो साल पहले बंगलूरू में भी केस दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि आरोपी ने उससे 19 लाख रुपये ठगे। महिला ने रुपये देने के लिए बैंक से ऋण लिया था। आरोपी नौकरी पेशा महिलाओं को शिकार बनाता था। इसके अलावा आरोपी आगरा की एक महिला को भी जाल में फंसाकर बैंक से ऋण लेने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
पीड़ित महिलाओं ने एकजुट होकर आरोपी को पकड़वाया
नोएडा निवासी एक महिला को आरोपी ने जाल में फंसाकर दो लाख रुपये ठगे थे। लगभग डेढ़ साल तक पीड़िता के संपर्क में रहने के बाद आरोपी ने उससे संपर्क तोड़ लिया। पीड़िता ने आरोपी के फेसबुक पर उसके पोस्ट को लाइक और कमेंट करने वाले लोगों से संपर्क किया। इससे पीड़िता को पता चला कि उसने कई अन्य महिलाओं को भी अपने जाल में फंसाकर धोखा दिया है। पीड़िता ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर अन्य पीड़ित महिलाओं को जोड़ लिया। इसके बाद आरोपी व उसके साथ अपने फोटो शेयर कर आरोपी की असलियत एक दूसरे के सामने लाने में जुट गईं। इसी बीच पीड़िताओं को पता चला कि आरोपी ग्रेनो की एक महिला के संपर्क में है। महिलाओं ने उस महिला से संपर्क कर आरोपी की असलियत बताई। इसके बाद पीड़िताओं ने एसपी देहात सुनीति से मिलकर मदद मांगी। एसपी देहात की सलाह पर पीड़िताओं ने संपर्क वाली महिला से कहकर उसे ग्रेटर नोएडा बुलाकर गिरफ्तार करा दिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें