demo pic
अपहरणकर्ताओं ने अपहरण की सूचना पुलिस को न देने के लिए भी कहा है और ऐसा करने पर हत्या की धमकी दी है। राजीव की अंतिम लोकेशन राजनगर एक्सटेंशन पर मिलने के बाद पुलिस ने चौराहे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी, लेकिन मदद नहीं मिली। फुटेज में राजीव नहीं दिखा। सीओ द्वितीय, आतिश कुमार सिंह ने कहा कि राजीव कुमार की बरामदगी के लिए चार टीमों को लगाया गया है। फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। परिजनों से पूछताछ के आधार पर राजीव की तलाश की जा रही है। जल्द ही अपहर्ता को बरामद कर लिया जाएगा।