इसी बात का विरोध उसके पिता रमजान ने किया था। इसी बात को लेकर वह रंजिश रखे हुए था तथा बुधवार की रात को अपने साथियों के साथ उनके घर पर आया था। पुलिस ने इस मामले में सोहेब, शौकीन, जमील, आसिफ, साजिद, अमरू, सलमद्दीन, अंजुम, सलीम, हसीना, जमीला व अनीस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।