फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से ग्रेनो तक दो बदमाशों के पीछे भागती रही कई थानों की पुलिस, 9 घंटे में 8 वारदात

Tue, 22 Nov 2016 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 10
वारदात - फोटो : अमर उजाला
दो दुस्साहसिक हथियारबंद बदमाशों ने दिल्ली से ग्रेटर नोएडा तक 9 घंटे में ताबड़तोड़ आठ वारदात को अंजाम दिया। दिल्ली के न्यू अशोक नगर से सोमवार सुबह 8 बजे इनोवा कार लूटने के बाद बदमाश क्षेत्र में पहुंचे और एक्सीडेंट, तमंचे व छुरे के बल पर इटियॉस, स्विफ्ट, वैगन आर कार, दो बाइक और दो लोगों से नगदी लूटी।
विज्ञापन

2 of 10
पकड़े गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
कई थानों की पुलिस बदमाशों का पीछा करती रही। शाम पांच बजे दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से दनकौर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। बदमाशों की पहचान चरखी दादरी हरियाणा निवासी गौरव भाटी और न्यू अशोक नगर दिल्ली निवासी रिजु के रूप में हुई।
विज्ञापन

3 of 10
चाकू द‌िखाता बदमाश - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात सुजाता सिंह ने बताया कि दो बदमाशों ने सुबह 8 बजे न्यू अशोक नगर से जगदीश पांडे नामक शख्स से इनोवा कार लूट ली। इनोवा में सवार होकर बदमाश शहर में पहुंचे और ओमीक्रॉन गोलचक्कर के पास एक आरोपी को कोर्ट लेे जा रहे पुलिसकर्मियों की बाइक में टक्कर मार दी।

4 of 10
वारदात - फोटो : अमर उजाला
यहां से भागने के बाद उन्होंने होंडा चौक पर एक नाइजीरियन को टक्कर मारी। बदमाशों को पकड़ने के लिए अन्य नाइजीरियन दौड़े, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सुबह 11 बजे बदमाशों ने जेपी ग्रीन के पास खड़े कैब चालक कुलेसरा निवासी शैलेंद्र चौहान पर छुरे सेे हमला कर इटियॉस कार और 20 हजार 100 रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश इनोवा छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

5 of 10
वारदात - फोटो : अमर उजाला
जीटा गोलचक्कर पर इटियॉस टकरा गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कारोबारी वैभव गुप्ता नेे हादसे का शिकार होने और पीड़ितों को मदद के इरादे से पूछताछ की। बदमाशों ने उन्हें अस्पताल छोड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन

6 of 10
पीड़‌ित - फोटो : अमर उजाला
वैभव के लिफ्ट देने पर बदमाश उसकी स्विफ्ट कार व दो हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इटियॉस को बदमाशों ने मौके पर छोड़ दिया। इसके बाद बदमाश टप्पल क्षेत्र में पहुंचे और यहां नोएडा की ओर आ रहे दिल्ली के व्यापारियों की कार ओवरटेक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

7 of 10
पीड़‌ित - फोटो : अमर उजाला
ड्राइवर की समझदारी के कारण बदमाश व्यापारियों से वारदात नहीं कर सके। व्यापारियों ने घटना की सूचना अलीगढ़ पुलिस को दी और स्विफ्ट में भाग रहे बदमाशों की अपनी कार से वीडियो बना ली।

8 of 10
वारदात - फोटो : अमर उजाला
जेवर टोल क्रॉस करते ही शुरू हुई घेराबंदी
बदमाशों ने टप्पल की ओर से लौटने के दौरान जेवर टोल का बैरियर तोड़ दिया। इसके बाद ही वायरलेस से क्षेत्र में मैसेज दे दिया गया और कई थानों की पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। बावजूद इसके बदमाशों ने रबूपुरा क्षेत्र में एक परिवार की वैगन आर कार और महिलाओं से नगदी व आभूषण लूटे। विरोध पर एक महिला पर छुरे से हमला कर दिया।

9 of 10
लूटी गई कार - फोटो : अमर उजाला
दनकौर क्षेत्र में वैगन आर अनियंत्रित होकर पलट गई और बदमाशों ने एक व्यक्ति से बाइक लूटी। इसके बाद बदमाशों ने गामा-2 निवासी धीरेंद्र की बाइक लूटी। फिर बाइक छोड़कर मकनपुर खादर क्षेत्र के खेतों में भागने लगे।
विज्ञापन

10 of 10
वारदात - फोटो : अमर उजाला
​यहां पुलिस ने शाम करीब पांच बजे दोनों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, गौरव भाटी पर पूर्व में लूट के तीन केस दर्ज हैं। दोनों बदमाश नशे में धुत बताए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें