फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के घर में हुई हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

Sat, 08 Jun 2019 11:45 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अभिषेक बनर्जी के दिल्ली वाले घर में हत्या - फोटो : हिमांशु सोनी
दिल्ली के अतिसुरक्षित और संवेदनशील माने जाने वाले साउथ एवेन्यू इलाके में उस वक्त सनसनी मच गई जब तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद के घर में हत्या की वारदात सामने आई। जानिए क्या है पूरा मामला और किसकी हुई हत्या...
विज्ञापन

2 of 7
सांसद के सर्वेंट क्वार्टर में नौकरानी के पति की गला रेत कर की गई हत्या के बाद एकत्र लोग - फोटो : हिमांशु सोनी
पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के घर काम करने वाली महिला अंजू के पति की बृहस्पतिवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। अभिषेक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
ये है वो सर्वेंट क्वार्टर जहां हुई हत्या - फोटो : हिमांशु सोनी
मृतक सुरेश (52) पत्नी और बच्चों के साथ साउथ एवेन्यू स्थित सांसद के सर्वेंट क्वॉर्टर में रहता था। पांच साल पहले वह एक सांसद का ड्राइवर था। फिलहाल कोई काम नहीं करता था। छानबीन में पता चला कि सुरेश इलाके में सट्टे के धंधे से जुड़ा था। शुरुआती जांच में पता चला कि रुपयों के लेनदेन के विवाद में उसकी हत्या की गई है।

4 of 7
कुर्सी के पास बिखरा खून - फोटो : हिमांशु सोनी
पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक दिखे हैं। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि साउथ एवेन्यू के सर्वेंट क्वॉर्टर में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

5 of 7
सीढ़ियों पर ऊपर से नीचे तक फैला खून - फोटो : हिमांशु सोनी
पहली मंजिल पर एक व्यक्ति का शव पड़ा था। उसके गले को चाकू से रेता गया था। चारों तरफ खून बिखरा था। घटनास्थल को देखने से लग रहा था कि मृतक ने हमलावर के साथ मुकाबला किया होगा। मृतक की पहचान सुरेश के रूप में हुई।
विज्ञापन

6 of 7
ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी जिनके दिल्ली वाले घर में हुई हत्या
उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि रात में खाना खाने के बाद वह बेटे के साथ टहल रही थी, जबकि पति घर में मौजूद था। जब वह वापस आई तो पति को मृत अवस्था में पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अभिषेक बनर्जी
आशंका है कि सट्टे की रकम के लेनदेन को लेकर उसकी हत्या की गई है। जिला पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस अन्य पहलुओं से भी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें