फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू की दबंगई: पति के सामने सास-ससुर को बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा मामला

Sun, 31 Jul 2016 04:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 5
महिला द्वारा पति और ससुराल पक्ष के लोगों से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोप है कि महिला इससे पहले भी कई बार मारपीट कर चुकी है। पुलिस ने ससुराल पक्ष की शिकायत पर आरोपी महिला पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
बताया गया है कि ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करने के बाद से महिला पिछले कई वर्षों से दूसरी कॉलोनी में अकेली रह रही है। सोहना भाजपा मंडल के वरिष्ठ उपप्रधान रामफल रंगा चुंगी नंबर एक पर रहते हैं। उन्होंने अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। रंगा के बेटे अमर कुमार की शादी करीब 18 वर्ष पहले चंद्रकांता से हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों में अनबन शुरू हो गई। विवाहिता ने वर्ष 2012 मेें दहेज मांगने का मामला अदालत में दायर कर दिया, जो वर्तमान में भी विचाराधीन है। 

4 of 5
आरोप है कि महिला ने ससुराल पहुंचकर मारपीट शुरू कर दी, जिसमें ससुर रामफल, सास सावित्री, पति अमर कुमार व छोटी बच्ची को चोटें आईं। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीड़ितों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें