फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा छात्र, 11वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 26 Aug 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
1 of 6
वरुण की मौत - फोटो : अमर उजाला
गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में एक 16 साल के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। हाई प्रोफाइल सोसाइटी की 11वीं फ्लोर से गिरने से कक्षा 11 के छात्र की जान चली गई।
विज्ञापन

2 of 6
वरुण की मौत - फोटो : अमर उजाला
वरुण राजपूत नाम का छात्र किससे मिलने यहां आया था और किन परिस्थितियों में गिरा या फेंका गया ये अभी साफ नहीं हो पाया है। फिलहाल वरुण के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

3 of 6
वरुण की मौत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। वरुण नोएडा के सेक्टर-22 में रहता था। बताया जा रहा है बीती शाम करीब 7 बजे वरुण अपने घर से अपने रिश्तेदारी में जाने के लिए निकला था लेकिन उसके दो घंटे बाद ही गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम में एक अपार्टमेंट में उसी संदिग्ध मौत हो गयी।

4 of 6
वरुण की मौत - फोटो : अमर उजाला
इंदिरापुरम के आदित्य मेगा सिटी अपार्टमेंट के 11वीं मंजिल से संदिग्ध हालत में वह गिर गया। सोसाइटी में कुछ गिरने की आवाज सुनकर गार्ड मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

5 of 6
वरुण की मौत - फोटो : अमर उजाला
घटना रात तक़रीबन 9 बजे की है। सोसाइटी के गार्ड ने घटना की सुचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और घटना की छानबीन में लड़के के मोबाईल से उसकी शिनाख्त की गयी और फिर परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वरुण की मौत - फोटो : अमर उजाला
वरुण के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक वरुण की क्लास में पढ़ने वाली एक दोस्त लड़की इसी सोसाइटी में रहती है । जिनके परिवार वालों पर हत्या का शक जाहिर किया है। सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव के अनुसार जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें