बिसाहड़ा की महापंचायत में पहुंचे भाजपा के सरधना से विधायक संगीत सोम ने कहा कि जेल में बंद अधिकांश बच्चेे निर्दोष हैं, लेकिन कानून सर्वोपरि है।
विज्ञापन
2 of 6
बिसाहड़ा कांड
- फोटो : अमर उजाला
बच्चे निर्दोष हैं यह साबित करना हमारा काम नहीं, अदालत का काम है। कानून को कोई अपने हाथ में नहीं ले सकता। वह खुद शनिवार को लुक्सर जेल जाकर बच्चों से मुलाकात करेंगे और अत्याचार नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
3 of 6
बिसाहड़ा कांड
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हम 100 करोड़ रुपये एकत्रित कर लें या जान भी दे दें, तो भी पीड़ित परिवार को उनका बेटा नहीं लौटा सकते। हम संस्कारी परिवार के लोग हैं, हमें कानून के रास्ते चलना है।
4 of 6
dadri
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने बैठक में आश्वासन दिया है कि जेल में बंद बच्चों को वह भविष्य में किसी तरह की परेशानी नहीं आने देंगे। विधायक ने खुद को गांव का रिश्तेदार बताते हुए कहा कि आज जो कुछ भी हूं, साठा चौरासी की वजह से हूं।
विज्ञापन
5 of 6
dadri
- फोटो : अमर उजाला
कुछ युवकों को उन्होंने अपनापन दिखाते हुए कड़ी आवाज में पंचायत में बैठने के लिए कहा। इसके बाद युवाओं के भड़कने के बावजूद वह बेझिझक भीड़ में जाकर उन्हें प्यार व गुस्से से समझाते रहे।