आरोपी ने अपनी पूर्व पत्नी मुस्कान को सबक सिखाने के लिए अपनी लिव इन पार्टनर के साथ मिलकर ऐसी साजिश रची जिससे सभी हैरान हैं।
विज्ञापन
2 of 5
man kidnaps his son
- फोटो : अमर उजाला
जामिया नगर थाना पुलिस ने अपने ही बेटे का अपहरण करने वाले भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता मो. शाहिद (23) व उसकी लिव-इन-पार्टनर आलिशा (22) को गिरफ्तार किया है।आरोपी ने अपनी पूर्व पत्नी मुस्कान को सबक सिखाने के लिए बेटे का अपहरण किया था। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार, जैतपुर निवासी मुमताज ने 26 जून को जामिया नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार को शिकायत दी थी कि उसकी लड़की मुस्कान के दो वर्षीय बेटे इनाम (बदला हुआ नाम) का किसी ने अपहरण कर लिया है। अपहरण का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई।
विज्ञापन
3 of 5
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए दिल्ली-एनसीआर और बरेली में दबिश दी। बच्चे के बारे में सूचना देने वाले को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा कर दी गई। बच्चे के पिता मो. शाहिद ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने अपहरण का संदेह अपनी लिव-इन-पार्टनर आलिशा (बदला हुआ नाम) पर जताया। तफ्तीश के दौरान ही शाहिद गायब हो गया। पुलिस ने उसे ढूंढना शुरू किया।
4 of 5
man kidnaps his son
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल सर्विलांस से शाहिद की लोकेशन लक्ष्मी नगर में आई। पुलिस को 11 सितंबर को सूचना मिली कि शाहिद वेस्ट विनोद नगर में छिपा हुआ है। पुलिस ने यहां घेराबंदी कर शाहिद व उसकी लिव-इन-पार्टनर आलिशा को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से बच्चे को सकुशल मुक्त करा लिया। पुलिस ने बच्चे को उसकी मां मुस्कान को सौंप दिया है। आलिशा मूलरूप से बिजनौर (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली है।
तलाक के बाद बेटे को खुद रखना चाहता था शाहिद का मुस्कान से डेढ़ वर्ष पहले तलाक हो गया था। शाहिद बच्चे को अपने पास रखना चाहता था, मगर मुस्कान ने उसे दिया नहीं। शाहिद ने मुस्कान को सबक सिखाने की ठानी। उसने आलिशा के साथ बच्चे का अपहरण करने की साजिश रची। आलिशा ने 25 जून को मुस्कान की मां मुमताज को बच्चे के साथ ईद पर खरीददारी करने के लिए बुलाया। यहां पर साजिश के तहत बच्चे को आलिशा को दे दिया था। आलिशा बच्चे को लेकर चली गई। इसके बाद शाहिद आलिशा के पास चला गया और वेस्ट विनोद नगर में दोनों के साथ रहने लगा।
म्यूजिक एल्बम में भी बना डांसर मूलरूप से मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी शाहिद भोजपुरी फिल्मों का अभिनेता है। उसने फिल्म ‘इलाहाबाद से इस्लामाबाद’ में बतौर हीरो काम किया था। कुछ और फिल्में भी की। म्यूजिक एल्बम में भी बतौर डांसर व एक्टर काम कर चुका है। आलिशा करीब डेढ़ वर्ष पहले इसके संपर्क में आई थी और लिव-इन-रिलेशन में रहने लगी थी।