फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अय्याश बाबा के दो अन्य सेक्स जेलों पर पड़ा छापा, ये अश्लील चीज हुई बरामद

Thu, 28 Dec 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और हाईकोर्ट कमेटी के सदस्य वकील अजय अग्रवाल ने तीन जगहों पर छापेमारी की, जिसमें दो जगह बाबा के आश्रम मिले।
विज्ञापन

2 of 6
baba virendra dev dixit - फोटो : कुमार संजय
दोनों जगहों पर करीब 21 लड़कियां मिलीं। इनमें तीन लड़कियों के नाबालिग होने की संभावना है, जिन्हें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के हवाले कर दिया गया है। महिला आयोग अध्यक्ष ने सबसे पहले उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थित करावल नगर इलाके में स्थित आश्रम में छापेमारी की।
विज्ञापन

3 of 6
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का आध्यात्मिक विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
पहले पकड़े जा चुके आश्रम से यह छोटा था लेकिन यहां से कुल छह लड़कियां व महिलाएं मिलीं। लड़कियां कहा से आईं है क्यों आई उसका भी पता नहीं चला। आदर्श नगर में आश्रम मिलने की सूचना मिली लेकिन वहां टीम पहुंची तो सूचना गलत निकली। उसके बाद यह टीम नांगलोई स्थित आश्रम में छापेमारी के लिए पहुंची।

4 of 6
baba virendra dev dixit - फोटो : कुमार संजय
वहां से 15 लड़कियों को बरामद किया गया। छापेमारी करनी पहुंची टीम को स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां से 20 लड़कियों को छापेमारी की सूचना मिलने पर सोमवार सुबह आठ बजे ही हटा दिया गया है। टीम ने बरामद लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। इस आश्रम से कुछ आपत्तिजनक लिखी हुई तख्तियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

5 of 6
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि बाबा का पाप सबके सामने आ रहा है। दिल्ली ही नहीं पूरे देश में आश्रम का जाल बिछा रखा है। सीबीआई को तुरंत इस मामले में पूरे देश में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार करना चाहिए। जिस तरह से लड़कियों को पकड़ा जा रहा है। ऐसा लगता है कि यहां मानव तस्करी का भी काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि लड़कियों पूछने पर कुछ बताती भी नहीं हैं। जब आश्रम इंचार्ज के बारे में पूछा जाता है तो कहती हैं हम सब इंचार्ज हैं। उन्होंने कहा कि यह देश के हर हिस्से नेपाल राजस्थान, सिक्किम तक की लड़कियां अब तक मिल चुकी है। यह एक बड़ा नेटवर्क है इसमें और लोग शामिल हो सकते है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें