ऑनलाइन नेटवर्किंग कंपनी बनाकर सात लाख लोगों से 3700 करोड़ ठगी करने वाली इस कंपनी के खिलाफ केस फाइल करने में पुलिस के छूट सकते हैं पसीने।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एबलेज कंपनी के पास ISO 9001:2008 प्रमाण पत्र भी है। ये प्रमाण पत्र नोएडा सेक्टर-दो स्थित एलीट सर्टिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा 17 अक्तूबर 2014 को जारी किया गया था, जो 16 अक्टूबर 2017 तक के लिए मान्य है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : लाल सिंह
7 सितंबर 2010 को एबलेज इन्फो कंपनी का पंजीकरण दिल्ली में कराया गया था। इसमें कंपनी का पता चांदनी चौक का दिया गया है, जबकि उस पते पर कंपनी का कोई काम नहीं होता है और न ही कोई ऑफिस है।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा कंपनी लोगों द्वारा काटा जाने वाला टीडीएस आयकर विभाग में भी जमा कराती थी। सर्विस टैक्स विभाग में भी कंपनी ने टैक्स जमा कराया है।
एसटीएफ एसएसपी अमित पाठक के अनुसार, दस्तावेज में कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई कमी नहीं मिली है, लेकिन कंपनी जिस मॉड्यूल पर बिजनेस कर रही थी, वही फर्जी है। इसलिए कंपनी के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।