अलवर जिले के रेवाड़ा के बास गांव में करीब 36 गायों के कंकाल और उसके अगले ही दिन बड़ेड़ गांव में गाय की 75 खाल मिलने के चलते दोनों इलाकों में तनाव फैल गया है।
विज्ञापन
2 of 8
गायों के कंकाल बरामद
- फोटो : अमर उजाला
नोगावा थाना क्षेत्र के गांव रेवाड़ा के बास में गायों के कंकाल मिलने की घटना बृहस्पतिवार की है और बड़ेड़ गांव की घटना शुक्रवार की है। सीआईए फिरोजपुर झिरका की टीम ने शुक्रवार की शाम को सूचना के आधार पर छापेमारी करके बड़ेड़ गांव के पहाड़ की तलहटी में तूड़ा में दबी गाय की 75 खाल बरामद की हैं।
विज्ञापन
3 of 8
गायों के कंकाल बरामद
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। सीआईए सब इंसपेक्टर रतनसिंह को सूचना मिली की गांव का एक व्यक्ति पिछले काफी समय से गाय की खाल खरीदकर उनको बेचता है। पुलिस की टीम पहाड़ की तलहटी में पहुंची।
4 of 8
गायों के कंकाल बरामद
- फोटो : अमर उजाला
जवानों ने जब तूड़ा और लकड़ियों को हटाना शुरू किया तो उसके नीचे दबी गाय की 75 खाल मिलीं। सीआईए के सब इंसपेक्टर रतनसिंह ने कहा उस व्यक्ति के नाम का पता लगाया जा रहा है तो खालों को खरीदकर यहां पर रखता था।
विज्ञापन
5 of 8
गायों के कंकाल बरामद
- फोटो : अमर उजाला
इधर गांव रेवाड़ा में कंकाल मिलने के बाद से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस ने इस सिलसिले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं गांव वालों का आरोप है कि कुछ हिंदू संगठनों ने करीब 50 घरों में जमकर तोड़फोड़ की। लूटपाट और महिलाओं से मारपीट का भी आरोप है। हालांकि पुलिस से इससे इनकार किया है।
विज्ञापन
6 of 8
गायों के कंकाल बरामद
- फोटो : अमर उजाला
नोगावा थाना प्रभारी शिवराज गूजर ने बताया कि उनको बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिली थी कि गांव कोराली के समीप रेवाड़ा का बास में गायों के अवशेष पड़े हैं। वहां उन्हें करीब 36 गायों के कंकाल पड़े मिले और छह गाय जिंदा थीं। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग भाग गए। एसडीएम रामगढ़ की देखरेख में मेडिकल टीम ने मृत गायों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
7 of 8
गायों के कंकाल बरामद
- फोटो : अमर उजाला
गांव के सभी ग्रामीण अपने घरों को खुला छोड़ कर भाग गए और वहां कोई भी नहीं बचा है। पुलिस ने वहां से रस्सी वगैरा बरामद की है और अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। घरों में तोड़फोड़ करने व लूटपाट करने की बात पर थाना प्रभारी ने कहा कि खुद ग्रामीणों ने ही अपने बचाव में घरों में तोड़फोड़ की है।
गांव के रमजान चौधरी का कहना है कि रेवाडा का बास ही नहीं बल्कि कौराली आदी गांव में भी दहशत का माहौल है। सभी लोग अपने घरों को छोड़कर भाग गये हैं। पूरा गांव सुनसान हो गया है।
'गांव में तनाव ने फैले इसके लिये पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है। किसी बेकसूर को झूठे मामले में फंसाया नहीं जाएगा।' -राहुल प्रकाश, एसपी, अलवर