फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारे ने पुलिस को बताया 30 वार करने का सच, लाश की फोटो की थी व्हाट्सऐप

Mon, 03 Oct 2016 05:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
कैंची से गोदकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बुराड़ी इलाके के लेबर चौक पर मंगलवार को सरेराह कैंची से वारकर युवती की हत्या करने के मामले में अहम खुलासे हुए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग ही हत्या की वजह बना। चार साल आरोपी सुरेंद्र सिंह के जीवन में रहने के बाद अचानक करुणा ने मोहित यादव नामक युवक से नजदीकियां बढ़ा दी थीं। 
विज्ञापन

2 of 9
कैंची से गोदकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
इसी वजह से सुरेंद्र परेशान रहने लगा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने दावा किया है कि वर्ष 2012 से 2015 के बीच करुणा से उसकी गहरी दोस्ती थी। 2015 के बाद करुणा ने उससे धीरे-धीरे दूरी बना ली। 
विज्ञापन

3 of 9
कैंची से गोदकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने भी उससे अलग रहना शुरू कर दिया। इधर, पत्नी से अलग रहने और करुणा के दूरी बनाने के कारण वह परेशान रहने लगा। पांच माह पूर्व उसने करुणा से बातचीत का प्रयास किया तो उसने बुराड़ी में उसकी शिकायत दर्ज करा दी। कुछ दिनों पूर्व करुणा की फेसबुक पर मोहित व करुणा की कुछ ऐसी फोटो देखी जिससे उसका गुस्सा भड़क गया। 

4 of 9
कैंची से गोदकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह आरोपी ने करुणा को बातचीत करने के लिए जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन पर भी बुलाया था। वहां कहासुनी के बाद आरोपी लेबर चौक आ गया। डराने के लिए उसने कैंची निकालकर पहले करुणा के बैग पर वार किया। इस पर करुणा ने उसे उकसाते हुए कहा कि उसके बस का यह भी नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 9
कैंची से गोदकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वह खुद पर काबू नहीं रख सका और उसने एक के बाद एक 30 वार कर करुणा की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने करुणा का मोबाइल फोन तोड़ दिया। 
विज्ञापन

6 of 9
कैंची से गोदकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
और उसकी लाश की फोटो खींचकर किसी को व्हाट्सऐप किया। बाद में कॉल कर काम होने की जानकारी भी दी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसने मोहित को करुणा की हत्या की सूचना दी।  
विज्ञापन

7 of 9
कैंची से गोदकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
हत्या करने के बाद पुलिस को फोन किया 
पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी। मामले की छानबीन के लिए पुलिस ने सुरेंद्र व करुणा के मोबाइल फोन की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) निकलवाए हैं। 

8 of 9
कैंची से गोदकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
उसके आधार पर पुलिस को पता चलेगा कि दोनों के बीच बातचीत होती थी या नहीं।  इसके लिए मंगलवार सुबह दोनों की लोकेशन से भी पता चलेगा कि उनकी जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन पर मुलाकात हुई थी या नहीं।
विज्ञापन

9 of 9
कैंची से गोदकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
रिंग रोड पर लगाया जाम 
पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद करुणा का शव परिवार को सौंप दिया। परिजन उसका शव लेकर घर पहुंचे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बुराड़ी स्थित रिंग रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त मधुरवर्मा भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें