फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर प्रहार: दिल्ली-एनसीआर में किशोरों और किशोरियों का टीकाकरण, उत्साह और प्रेरणा की गवाह हैं ये तस्वीरें

Mon, 03 Jan 2022 02:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किशोरों और किशोरियों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए देश में 15 से 18 साल तक के किशोरों और किशोरियों का टीकाकरण शुरू हो चुका है। सरकार के निर्देश पर बड़ी संख्या में स्कूलों को वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है। जहां किशोरों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में वैक्सीनेशन सेंटर पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए किशोर टीका लगवा रहे हैं।

दिल्ली में मंदिर मार्ग स्थित अटल आदर्श बाल विद्यालय में टीकाकरण हो रहा है। बच्चे अपने अभिभावकों के साथ भी कोरोना का टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। आरएमएल हॉस्पिटल में वैक्सीन लगवाने के बाद किशोरियों ने खुशी जताई। एम्स में भी किशोर टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद समेत एनसीआर में किशोर और किशोरियां कोरोना को हराने के लिए टीका लगवा रहे हैं। फरीदाबाद के बीके नागरिक अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लंबी कतार देखने को मिली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
किशोरों और किशोरियों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
किशोरों के टीकाकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जनवरी को घोषणा की थी। कोविन एप पर अब तक 7.65 लाख किशोरों ने कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

3 of 5
किशोरों और किशोरियों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल 15 से 18 साल तक के किशोरों को कोरोना वैक्सीन की खुराक लगाई जानी है। 

4 of 5
किशोरों और किशोरियों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
साल 2007 या उससे पहले पैदा हुए बच्चे ही वैक्सीनेशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोएडा में टीका लगवाने के बाद सेल्फी लेते किशोर - फोटो : अमर उजाला
किशोरों के लिए कोरोना टीकाकरण की अनुमति उस वक्त मिली है, जब देश में ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ रहा है। ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 1700 के पार जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें