दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से एक केस की सुनवाई के दौरान पूछा है कि जब वह वित्त मंत्री अरुण जेटली व अन्य लोगों से माफी मांग रहे हैं तो एक कांस्टेबल से माफी क्यों नहीं मांग सकते।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
arvind kejriwal
- फोटो : twitter
जज अनु मल्होत्रा ने केजरीवाल से कहा कि अगर केजरीवाल अपने बयानों के लिए बाकी लोगों से माफी मांग रहे हैं तो वह पुलिसकर्मियों से माफी मांग इस समस्या का हल क्यों नहीं निकाल सकते। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर पुलिस वालों को केजरीवाल ने ऐसा क्या कह दिया।
विज्ञापन
3 of 5
arvind kejriwal
दरअसल केजरीवाल ने एक टीवी इंटरव्यू में पुलिसवालों को ठुल्ला कह दिया था। जिसके बाद एक कांस्टेबल ने उन पर केस कर दिया था। इसी मामले की सुनवाई में जज ने केजरीवाल से माफी के बारे में पूछा।
4 of 5
अरविंद केजरीवाल
इस पर केजरीवाल के वकील ने कहा कि वह इस पर मुख्यमंत्री से निर्देश प्राप्त करेंगे, जिसके बाद अदालत ने इस मामले की सुनवाई को 29 मई तक के लिए टाल दिया।
बता दें कि केजरीवाल इससे पहले अरुण जेटली, विक्रम मजीठिया, नितिन गडकरी और अमित सिब्बल से माफी मांग चुके हैं जिसके बाद इन नेताओं द्वारा केजरीवाल पर किए गए मानहानि के मामलों को वापस ले लिया गया है।