दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर एक प्रतिशत पहुंच गई है इसके साथ ही दिल्ली में डीडीएमए द्वारा बनाई गई कोविड गाइडलाइन ग्रेप का लेवल-1 यानी येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो और बसें 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ चल रहे हैं। यही वजह है कि आज सुबह से ही मेट्रो स्टेशनों के बाहर लंबी-लबी कतारें देखी जा रही हैं और लोगों को अपनी बारी के लिए आधे घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है।
मेट्रो व बस के साथ ही दिल्ली वालों को कई तरह की बंदिशें झेलनी पड़ रही हैं। लंबे इंतजार से लोग काफी परेशान हो रहे हैं और उन्हें अधिक वक्त लेकर अपने घर से निकलना पड़ रहा है। इससे तंग आकर कई लोगों तो ये तक कहा है कि अगर ऐसा ही है तो सरकार मेट्रो को पूरी तरह से ही बंद कर दे ताकि लोगों को न इसकी आस रहेगी और न ही वो लंबी लाइन लगाएंगे।
विज्ञापन
2 of 8
मेट्रो स्टेशनों के बाहर लगी लंबी लाइन
- फोटो : एएनआई
दिल्ली के तमाम मेट्रो स्टेशनों के बाहर आज सुबह से ही आधा किलोमीटर लंबी लाइनें तक लगी हैं।
विज्ञापन
3 of 8
मेट्रो स्टेशनों के बाहर लगी लंबी लाइन
- फोटो : एएनआई
कई मेट्रो स्टेशन तो ऐसे हैं जो लंबी कतारें देखकर लोग वापस चले जा रहे हैं और कैब या ऑटो का सहारा ले रहे हैं।
4 of 8
मेट्रो स्टेशनों के बाहर लगी लंबी लाइन
- फोटो : एएनआई
तस्वीर में लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के बाहर की भीड़ बताती है कि येलो अलर्ट की बंदिशें दिल्ली वालों को कितना परेशान करने वाली है।
विज्ञापन
5 of 8
बस स्टॉप पर भी लगी लाइन
- फोटो : एएनआई
सिर्फ मेट्रो स्टेशन ही नहीं बस स्टॉप पर लगी भीड़ भी यही कहानी कह रही है। लोगों को घंटे भर तक बस का इंतजार करना पड़ रहा है। बस आते ही लोगों की भीड़ उस ओर दौड़ पड़ती है और जिस कोरोनो को रोकने के लिए ये बंदिशें लागू की गई हैं वह सारे नियम हवा हो जाते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
बस स्टॉप पर भी लगी भीड़
- फोटो : एएनआई
कई बार तो बसें सीट क्षमता तक पहले ही भरे होने की वजह से कई स्टॉप पर रुक भी नहीं रही हैं जिसके चलते यात्री बहुत परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 8
मेट्रो स्टेशनों के बाहर लगी लंबी लाइन
- फोटो : एएनआई
जिस कोरोना से बचने के लिए सभी नियम बने हैं वह इन कतारों में बुरी तरह ध्वस्त हो रहे हैं।