फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहा कोरोना फिर भी लापरवाह है दिल्ली: बाजारों में कम नहीं हो रही हो रही भीड़, अब भी बिना मास्क घूम रहे लोग

Wed, 29 Dec 2021 11:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दिल्ली के विभिन्न बाजारों का हाल - फोटो : अमर उजाला फोटोग्राफर्स
दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने के साथ ही दिल्ली सरकार ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बावजूद शाम 4.00 बजे सरोजनी नगर बाजार समेत दिल्ली के कई बाजारों व सार्वजनिक स्थलों में बेकाबू भीड़ देखने को मिली। खरीदारी करने वालों का बाजारों में तांता लगा रह रहा है और बिना समाजिक दूरी और बिना मास्क के लापरवाही से घूमते हुए लोग आसानी से देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
सरोजिनी नगर मार्केट का एक दृश्य - फोटो : शुभम बंसल
सरोजिनी नगर मार्केट का मंगलवार शाम का हाल।
विज्ञापन

3 of 10
सदर बाजार का एक दृश्य - फोटो : शुभम बंसल
सदर बाजार का एक दृश्य जिसमें आप जहां तक नजर डालते हैं लोगों की भीड़ ही भीड़ दिख रही है।

4 of 10
सरोजिनी नगर मार्केट का एक दृश्य - फोटो : जी पाल
सरोजिनी नगर मार्केट में भीड़ के बीच किस तरह सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं वह साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 10
लक्ष्मी नगर के मंगल बाजार में लगी भीड़ - फोटो : परीक्षित निर्भय
लक्ष्मी नगर के मंगल बाजार में भी किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं दिखाई दी जबकि मंगलवार को ही ग्रेप के येलो अलर्ट की घोषणा कर दी गई थी।
विज्ञापन

6 of 10
सरोजिनी नगर मार्केट में भीड़ - फोटो : शुभम बंसल
सरोजिनी नगर में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। लोगों ने छोटे बच्चों को लेकर भी लापरवाही दिखाई।
विज्ञापन

7 of 10
लक्ष्मी नगर के मंगल बाजार में लगी भीड़ - फोटो : परीक्षित निर्भय
लक्ष्मी नगर के मंगल बाजार में जुटी भीड़ और उड़ रहीं कोरोना नियमों की धज्जियां।

8 of 10
दिल्ली गेट स्थित संडे बुक बाजार में लगी भीड़ - फोटो : विवेक निगम
इसी तरह बीते रविवार को भी संडे बुक बाजार में भी काफी भीड़ देखी गई थी।

9 of 10
लाल किले पर जुटी भीड़ - फोटो : विवेक निगम
लाल किले पर भी बड़ी संख्या में लोग बिना कोरोना के डर के घूमते दिखे।
विज्ञापन

10 of 10
सरोजिनी नगर मार्केट में भीड़ - फोटो : शुभम बंसल
सरोजिनी नगर मार्केट का एक और दृश्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें