जीएसटी एक जुलाई से लागू होना है लेकिन इसे लेकर हर कोई भ्रम की स्थिति में है। राजधानी में इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर सेल के चलते भारी भीड रही। वहीं अन्य सामान की बिक्री भी खूब रही। दुकानदार अपना पुराना माल निकलने में लगे रहे। दरअसल जीएसटी के भ्रम के चलते कोई भी दुकानदार जोखिम लेने के लिए तैयार नहीं था।
विज्ञापन
2 of 5
GST
कीर्ति नगर स्थित ववेजा सेल्स के मालिक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स की आइटम पर जीएमटी कम होने की संभावाना को देखते हुए अधिकांश दुकानदार भ्रम की स्थिति में है। उन्होंने कहा हर दुकान पर गर्मियों में स्टाक भरा गया था और जीएसटी के ध्यानार्थ उन्होंने एसी पर 20 से 30 प्रतिशत तो हर ब्रांड के फ्रिज पर तीन से पांच हजार तक की सेल रखी है। उनका कहना था कि किसी भी प्रकार के नुकसान से बचने के लिए वे स्टाक को निकालना चाहते है। अब जिस रेट पर नया सामान आएगा उसी के अनुसार बेच देंगे।
विज्ञापन
3 of 5
GST
राजा गार्डन, टैगोर गार्डन इत्यादि स्थानों में घरों में लगने वाली टाइल्स की दुकानों पर भी सेल रखी गई। दुकानदारों ने टाइल्स का स्टाक निकालने के लिए प्रति पेटी 50 रुपये की सेल लगाई ताकि पुराना स्टाक निकल सके। एक अन्य व्यापारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जो माल बिल पर खरीदा गया है वह निकालना जरूरी है क्योंकि उसी पर ज्यादा नुकसान हो सकता है। जेल रोड़ स्थित ममता फर्नीचर के मालिक ने बताया वे पिछले कई दिनों से परेशान है। जीएसटी लगने की खबर से लोग फर्नीचर जरूर खरीद रहे है लेकिन अब आने वाले दिनों में उनका व्यापार प्रभावित होगा।
4 of 5
GST
उधर, बीमा एजेंट जितेन्द्र ने बताया कि वाहनों के बीमा पर भी तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की बात चल रही है। सामान्य कार का बीमा भी 6 से 13 हजार के बीच होगा है और मंहगी कारों पर यह राशि बढ़ जाती है। जिन वाहनों का बीमा जुलाई माह में खत्म हो रहा है हमने अपने उन क्लाईंटों को फायदा देने की बात कर उनका बीमा कर दिया है।
लोगों का यह भी कहना है कि हमने बीमा जरूर कर दिया लेकिन कई बार बीमा कंपनियां क्लेम के समय बकाया राशि मांग लेती है यह हमने अपने क्लाईंट को समझा भी दिया है।