फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कम होगा आपके महीने के राशन का बजट, GST से सस्ते होंगे डेली यूज के ये सामान

Sat, 01 Jul 2017 09:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
GST
1 जुलाई से देशभर में लागू होनेवाली नई टैक्स व्यवस्था में यानी जीएसटी से आपके महीने के राशन पर खर्च होने वाला बजट कम होने वाला है। जीएसटी लागू होने के बाद रोजमर्रा के कई सामान सस्ते हो जाएंगे।

 
विज्ञापन

2 of 5
GST
केंद्र और राज्य सरकारों की सहमति से जीएसटी काउंसिल एक रेट तय करती है। इसके तहत काउंसिल की ओर से जिन वस्तुओं पर मौजूदा टैक्स रेट्स से कम दरें तय हुई हैं, उनमें दूध का पाउडर, दही, मक्खन दूध, अनब्रैंडेड प्राकृतिक शहद, पनीर, मसाले, चाय, गेंहू, चावल और आटा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
GST
नोट बुक्स, घरेलू एलपीजी, ऐल्युमिनियम फॉइल्स, इंस्युलिन, अगरबत्ती समेत रोजमर्रा के इस्तेमाल में आनेवाले कई सामान 1 जुलाई को जीएसटी लागू होने के बाद सस्ते हो जाएंगे। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि ज्यादातर सामानों की आपूर्ति पर जीएसटी काउंसिल ने केंद्र और राज्य सरकारों के मौजूदा करों से कम टैक्स तय किया है।
 

4 of 5
GST

इनके अलावा, मूंगफली का तेल, पाम ऑइल, सूरजमुखी का तेल, नारियल का तेल, सरसों का तेल और वेजिटेबल आइटम्स, कुछ खाद्य उत्पाद, अचार, पास्ता, स्पैगटी, मैक्रोनी, नूडल्स, फल, चीनी, खजूर का गुड़, चीनी से निर्मित मिठाई, मुरब्बा, चटनी, केचअप और सॉस जैसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के सामानों पर भी कम टैक्स लगाए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
GST
वहीं, फ्रिज, कूलर और ऐसे इलेट्रॉनिक सामान भी काफी सस्ते हो जाएंगे। यहीं नहीं, ब्रांडेड कपड़ों पर भी कुछ छूट मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें