मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
सुरक्षा रही चाक चौबंद सीएम योगी आदित्य नाथ के आने की सूचना पर हिंडनएयर बेस, करहेड़ा, राजनगर एक्सटेंशन, मोहननगर चौराहा, कौशांबी, यूपी गेट पर पुलिसबल तैनात किया गया था। शाम करीब साढ़े चार बजे सीएम हिंडन एयरफोर्स पहुंचे। यहां से उनका काफिला करहेड़ा से राजनगर एक्सटेंशन एलिवेटेड रोड से कौशांबी पहुंचा। अस्पताल में करीब 15 मिनट रुकने के बाद वह वापस इसी मार्ग से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन लौटे। शाम करीब 5.45 बजे वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।