फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फ्लैट लेंगे तब आना..' कह कर पत्नी को साथ नहीं रखा, लिव इन में रह रहे पति के घर जब अचानक पहुंची तो..

Tue, 08 May 2018 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
गांव में रह रही शिक्षिका पत्नी को पति पर शक हुआ तो वह उसकी खबर लेने नोएडा पहुंच गई। यहां आकर उसे पता चला कि पति अपनी प्रेमिका के साथ लिव इन में रह रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को बताई पूरी कहानी

2 of 6
couple cheating
उधर, पत्नी के आने की भनक लगते ही पति फरार हो गया। हालांकि पत्नी ने प्रेमिका को जमकर लताड़ लगाई और दोनों के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, कुशीनगर की युवती की शादी 2013 में पड़ोस के गांव में रहने वाले युवक से हुई थी। युवक नोएडा की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन

3 of 6
couple cheating
शादी के बाद से युवती ससुराल में रह रही थी। पति छह-सात महीने में गांव जाता था। पत्नी साथ रखने को कहती तो वह उसे टाल देता। पत्नी से कहता था कि कंपनी में काम बहुत ज्यादा है इसलिए उसे छुट्टी बहुत कम मिलती है। वह पत्नी को दिलासा देता कि नोएडा में अपना फ्लैट खरीदने के बाद वह उसे ले चलेगा।

4 of 6
couple cheating
पत्नी ने पुलिस को बताया कि शादी के छह सालों में पति ने बच्चा नहीं होने दिया। बच्चे पैदा करने की बात पर वह आर्थिक स्थिति और बेहतर होने तक इंतजार करने की बात कहता था। चार साल पहले महिला की कुशीनगर में ही सरकारी शिक्षिका की नौकरी लग गई। इसके बाद भी पति बच्चों के लिए तैयार नहीं हुआ। स्कूल की छुट्टियों में भी जब पत्नी साथ नोएडा ले चलने की बात कहती तो वह टाल देता था।
विज्ञापन

5 of 6
couple cheating
यही नहीं, नोएडा के घर का पूरा पता भी नहीं देता था। इससे पत्नी को संदेह हो गया। वह फरीदाबाद में रहने वाले अपने भाई के पास पहुंची और कुछ रिश्तेदारों के जरिए पति का पता मालूम किया। इसके बाद शुक्रवार को वह भाई के साथ नोएडा सेक्टर-27 स्थित पति के घर पहुंच गई। वहां पहुंचने पर पता चला कि पति अपनी प्रेमिका के साथ लिव इन में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
couple cheating
इसके बाद उसने प्रेमिका को जमकर लताड़ लगाई और दोनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, जानकारी होने के बाद पति फरार हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें