फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लस्टर बस ने एक दर्जन वाहनों को मारी टक्कर, हादसे के बाद सीट से कूदकर फरार हुआ चालक

Tue, 12 Jul 2016 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
कापसहेड़ा के बिजवासन फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह एक क्लस्टर बस बेकाबू होकर करीब एक दर्जन वाहनों में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक बस से कूद कर फरार हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक जांच के बाद हादसे का कारण ब्रेक फेल बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस तकनीकी जांच के बाद ही सही कारणों का खुलासा होने की बात कह
रही है। पुलिस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कापसहेड़ा से नजफगढ़ रूट पर चलने वाली एक क्लस्टर बस सवारियों को लेकर कापसहेड़ा की ओर जा रही थी। बिजवासन फ्लाईओवर से नीचे उतरने के दौरान अचानक बस अनियंत्रित हो गई और अपने आगे चल रही कारों व बाइकों में टक्कर मारते हुए चली गई। 

4 of 5
बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
बस एक वैगन आर कार को रगड़ते हुए जा रही थी इसी दौरान कार डिवाइडर व बस के बीच फंसकर पलट गई। लेकिन तब तक बस ने स्विफ्ट डिजायर, स्विफ्ट, इनोवा और वैगन आर कार सहित करीब एक दर्जन वाहनों को अपने चपेट में ले चुकी थी, जिसमें 11 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे में मीनाक्षी, पंकज झा और कबीर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद चालक बस से छलांग लगाकर फरार हो गया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें