फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सुनपेड़ गांव में एक दलित परिवार को जिंदा जलाने के मामले में आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पीड़ित परिवार से मिलने पंहुचे।
विज्ञापन
सुनपेड गांव में दलित परिवार से मिले सीएम मनोहर लाल खट्टर
2 of 4
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और बातचीत के बाद कहा कि राज्य में ऐसी घटना अब दोबारा नहीं होगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री को बुधवार को गांव का दौरा करना था। लेकिन अंतिम समय में इसे स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
सुनपेड गांव में दलित परिवार से मिले सीएम मनोहर लाल खट्टर
3 of 4
मुख्यंत्री खट्टर ने कहा कि इस मामले की जांच जारी है और उनकी सरकार सुनिश्चित करेगी कि राज्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। बता दें कि बुधवार को सुनपेड में गांव के लोगों ने बच्चों के शवों को लेकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद प्रशासन ने उन्हें सड़क से जाम खत्म करने और शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए मनाया था।
सुनपेड गांव में दलित परिवार से मिले सीएम मनोहर लाल खट्टर
4 of 4
केन्द्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद में घोषणा की थी कि प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार की सीबीआई जांच की मांग स्वीकार कर ली है। इस घोषणा के बाद ही परिवारबच्चों के अंतिम संस्कार के लिए राजी हो हुआ था। सीएम ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।