फिरोजशाह कोटला स्टेडियम की तरफ आने से बचें
फिरोजशाह कोटला मैदान पर आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय दिन-रात्रि क्रिकेट मैच होने पर ट्रैफिक नियंत्रण के खास प्रबंध किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (हैडक्वार्टर) गरिमा भटनागर के अनुसार, स्टेडियम के पास बहुत ही सीमित पार्किंग हैं। इसमें सिर्फ लेवल लगे हुए वाहन पार्क होंगे। मैच वाले दिन बहादुरशाहर जफर मार्ग और जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर दोनों कैरिज्वे पर वाहनों को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
2 of 5
पार्क एंड राइड की सुविधा यहां से मिलेगी
पार्क एंड राइड की सुविधा शांतिवन पार्किंग से मिलेगी। लेवल लगे वाहन चालक रिंग रोड, जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड और बहादुरशाह जफर मार्ग से जाकर दिल्ली गेट से यू-टर्न ले सकते हैं। पी1, पी1ए, लेवल वाले वाहन बहादुरशाह जफर मार्ग होकर जा सकते हैं। इसके अलावा डीडीसीए भी प्रगति मैदान, आईपी एक्सटेंशन और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से विशेष बसें चलेंगी।
विज्ञापन
3 of 5
न्यूजीलैंड
- फोटो : getty
इन गेटों से स्टेडियम में जा सकते हैं
गेट नंबर 1 से लेकर सात तक स्टेडियम के दक्षिणी दिशा स्थित हैं। इन गेटों के लिए बहादुरशाह जफर मार्ग से जाया जा सकता है। गेट नंबर आठ से लेकर 15 पूर्वी दिशा में स्थित हैं। इन गेटों के लिए जेएलएन मार्ग और अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल से जा सकते हैं। गेट नंबर 16 से 18 स्टेडियम के पश्चिमी दिशा में हैं और बहादुर शाह जफर मार्ग और पेट्रोल पंप की तरफ से जा सकते हैं।
4 of 5
- फोटो : getty
इन मार्गों पर ट्रैफिक परिवर्तित रहेगा
क्रिकेट मैच को देखते हुए डायवर्जन किया जाएगा। मैच शुरू होने के समय करीब आधा घंटा ट्रैफिक बाधित रहेगा। इस दौरान विष्णु दिगंबर मार्ग से बहादुरशाह जफर मार्ग, राजधाट से लेकर जेएलएन मार्ग, दरियागंज से बहादुरजफर मार्ग, गुरू नानक चौक से आसफ अली मार्ग तक वाहनों के आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि सुबह 11 बजे से लेकर रात 10.30 बजे तक इन मार्गों की तरफ आने से बचें। ये मार्ग हैं- राजघाट से जेएलएन मार्ग, जेएलएन मार्ग पर कमला मार्केट गोल चक्कर से दिल्ली गेट, आसफ अली रोड पर तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट, बहादुरशाह जफर मार्ग पर रामचरण अग्रवाल चौक से दिल्ली गेट।
दर्शक ये चीजें साथ न लाएं
दिल्ली पुलिस ने मैच देखने के लिए आने वाले लोगों से आग्रह किया है कि वह इलेक्ट्रॉनिक सामान लैपटॉप, कैमरा, वीडियो कैमरा, रेडियो, डिजिटल डायरी, रिमोट कंट्रोल कार चाबी, खाने का सामान, पानी की बोतल, सिगरेट लाइटर, माचिस, चाकू व हथियार न लेकर आएं।