मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस 10 का रविवार को शानदार आगाज हुआ। शुरु होते ही यह कई वजह से सुर्खियों में है। सबसे पहले तो इस सीजन के फॉरमैट की वजह से जिसमें इस बार सिर्फ सेलिब्रिटीज ही नहीं आम आदमी को भी इसका हिस्सा बनाया गया है।
विज्ञापन
2 of 10
omji maharaj
- फोटो : ट्विटर से
शो के पहले ही दिन ओमजी महाराज ने सलमान से लेकर दीपिका तक सभी को अपनी बातों से क्लीन बोल्ड कर हैरान कर दिया। आगे पढ़िए ओमजी महाराज ने क्या-क्या कहा।
विज्ञापन
3 of 10
omji maharaj
- फोटो : ट्विटर से
बिग बॉस सीजन 10 में सबसे पहले जिस कंटेस्टेंट की एंट्री हुई वो थे ओमजी महाराज। अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले दिल्ली के ओमजी महाराज बिग बॉस सीजन 10 में दिखाई देंगे। ओमजी महाराज ने दावा किया कि वह 22 घंटे तंत्र साधना करके योग के बल पर बस एक घंटे ही सोते हैं।
4 of 10
omji maharaj
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि उनकी इस बात पर सलमान मुस्कुराए और कहा कि बिग बॉस के घर में इतने कैमरे हैं कि यहां सच जरूर सामने आएगा। बाबा ने तो ये भी कहा कि वो अपनी सिद्धियों के दम पर सलमान को दुनिया का नं.1 स्टार बना देंगे। बता दें कि एक टीवी कार्यक्रम के दौरान साध्वी दीपा शर्मा के साथ मारपीट करने के बाद देशभर में चर्चा में आए ओमजी महाराज की बिग बॉस में एंट्री ने सभी को चौंकाया है।
Swami Omji giving respect to women in live debate#BlastFromThePast#BiggBoss10 pic.twitter.com/d1US3jA6HP
— Ritika Jain (@ritikajain01) October 16, 2016
विज्ञापन
5 of 10
omji maharaj
- फोटो : ट्विटर से
इतना ही नहीं, ओमजी महाराज ने सलमान खान की शादी तक करवाने की गारंटी दे डाली। बाबा ने सलमान से कहा कि वह अपनी तंत्र विद्या से उनकी शादी करवा कर ही रहेंगे।ओमजी का दावा था कि वो इस तरह की लड़की ढूंढकर लाएंगे जिसे देख सलमान भी कहें यही है वो लड़की जैसी मैं ढूंढ रहा था।
विज्ञापन
6 of 10
omji maharaj
- फोटो : ट्विटर से
बाबा यहीं नहीं रुके, वह बोले कि उस लड़की से शादी करके उनका करियर और परवान चढ़ेगा। सलमान के बाद ओमजी महाराज ने बिग बॉस में अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए पहुंची पहली गेस्ट और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी हैरत में डाल दिया।
विज्ञापन
7 of 10
omji maharaj
- फोटो : ट्विटर से
बाबा ने दीपिका से कहा, 'एक हॉलिवुड ऐक्ट्रेस मेरी भक्त है। एक बार उसने कम कपड़े पहने थे, तो नाराज होकर मैंने उनके लात मार दी, इससे वह ऐक्ट्रेस बेहद खुश हुई, क्योंकि उनका सालों पुराना कमर दर्द जा चुका था। इस दर्द पर वह करोड़ों डॉलर खर्च कर चुकी थीं। यह सुनकर दीपिका तो हक्की बक्की रह गईं लेकिन सलमान खान पेट पकड़कर हंसते रहे थे।
That laugh though!! 😆😂😆@BeingSalmanKhan I can't get over of it 😂😂 #BiggBoss10 👍🏼👍🏼 @BiggBoss @ColorsTV let d fun begin wit #SalmanKhan 😘😍❤️ pic.twitter.com/f4AXV6mlWM
— #FilmySneha (@DubsmashPanti) October 17, 2016
8 of 10
omji maharaj
- फोटो : ट्विटर से
मालूम हो कि जंतर-मंतर पर किसी न किसी मुद्दे पर अपने प्रदर्शनों के लिए ओमजी महाराज को जाना जाता है। 16 दिसंबर 2012 को निर्भया गैंगरेप के बाद ओमजी महाराज ने आरोपियों को सजा मिलने तक जंतर-मंतर पर धरना दिया था। आरोपियों को सजा मिलने के बाद ही उन्होंने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।
9 of 10
omji maharaj
- फोटो : ट्विटर से
गॉडमैन के नाम से जाने-जाने वाले महाराज अब बिग बॉस सीजन-10 में क्या नया करेंगे इसको लेकर राजधानी वासियों में चर्चा शुरू हो गई है। ओमजी महाराज एक बार अपने उस बयान के लिए भी चर्चा में आए थे जिसमें उन्होंने केजरीवाल के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे थे।