योगी आदित्यनाथ जब से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं तब से वो जब भी कोई फैसला लेते हैं वो मीडिया की सुर्खियों में बन जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
yogi adityanath
एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसका सीधा असर यूपी में रहने वाले बच्चों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
3 of 10
yogi adityanath
यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों की यूनिफॉर्म को बदलने का फैसला किया है। योगी सरकार ने स्कूलों के लिए नया ड्रेस कोड जारी किया है।
4 of 10
School dress
नए ड्रेस कोड के तहत बच्चों का पहले से चल रहा यूनिफॉर्म का कलर बदल दिया गया है। यह बदलाव नए सेशन से लागू हो जाएगा। ये होगा कलर...
विज्ञापन
5 of 10
school bag
यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की ड्रेस का कलर इस वक्त खाकी है। योगी सरकार का ये दावा है कि अब सरकारी स्कूलों के ड्रेस का कलर प्राइवेट स्कूलों की तरह ही आकर्षक और डिजाइनर होगा।
विज्ञापन
6 of 10
बदहाल नोएडा के स्कूल
- फोटो : लाल सिंह/अमर उजाला
सरकार ने जो नया ड्रेस कोड जारी किया है, उसमें खाकी की जगह जगह सफेद रंग की पैंट और गुलाबी-लाल रंग की शर्ट होगी।
विज्ञापन
7 of 10
school dress
जबकि लड़कियों के लिए गुलाबी शर्ट और ब्राउन रंग की सलवार होगी। वहीं छोटी बच्चियों के लिए ब्राउन रंग की स्कर्ट और गुलाबी-लाल शर्ट को नये ड्रेस कोड में शामिल किया गया है।
8 of 10
सीएम आदित्यनाथ योगी
- फोटो : demo pic
फिलहाल पूरे देश में बच्चों की स्कूल फीस को लेकर जगह-जगह आंदोलन चल रहा है। ऐसे में योगी सरकार ने भी इस मामले पर कार्रवाई करते हुए एक 9 सदस्यीय कमेटी बनाई है जो फीस नियमन को लेकर अपनी सिफारिशें देगी। जिसमें 6 सरकारी अधिकारी और 3 गैर सरकारी लोग होंगे।
9 of 10
school dress
इस कमेटी में लखनऊ विश्विद्यालय के वाइस चांसलर, डीपीएस मेरठ के प्रबंध निदेशक और एक पत्रकार को भी जगह दी गई है।
सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने के लिए भी योगी सरकार ने एक नई पहल की है। सरकार ने अपने कई बड़े अधिकारियों खासकर शिक्षा विभाग के सचिव और उसके ऊपर के स्तर के अधिकारियों को एक-एक सरकारी स्कूल गोद लेने का आग्रह किया है।