फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सीओ की गाड़ी समेत फूंके 20 वाहन, फायरिंग होते ही भीड़ हुई बेकाबू

Tue, 04 Dec 2018 03:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 5
बुलंदशहर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के चिंगरावठी चौकी के सामने हुए बवाल ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दंगाई हाथों में लाठी-डंडे व पत्थर लेकर दौड़ रहे थे। इस दौरान चौकी के बाहर खड़ी सीओ समेत अन्य चौपहिया व दोपहिया वाहनों को दंगाइयों ने आग के हवाले कर दिया। स्याना के गांव महाब में कथित गोकशी के बाद भीड़ पूरी तरह से बेकाबू हो गई थी। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गाड़ी में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली और चौकी समेत आसपास के दो-तीन थानों की चुनिंदा फोर्स ही उन्हें काबू करने की कोशिश कर रही थी। फायरिंग होते ही भीड़ बेकाबू हो गई। चौकी से पुलिसकर्मियों को खदेड़ दिया गया। देखते ही देखते दंगाइयों ने चौकी समेत आसपास के क्षेत्र में बवाल कर दिया। चौकी के बाहर खड़ी सीओ की सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। 
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रदर्शनकारियों ने वाहन को लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
साथ ही एक निजी दारोगा की कार को भी आग के हवाले कर दिया। इस दौरान चौकी में खड़ी करीब सात-आठ कार व करीब दस दोपहिया वाहनों को भी फूंक दिया। इनमें से कुछ वाहन पुलिसकर्मियों के थे तो कुछ वाहन बरामदगी के थे। हालांकि अधिकारी अभी नुकसान का आंकलन नहीं कर रहे हैं। 

4 of 5
बुलंदशहर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
बवाल की सूचना मिलने के बाद सबसे पहले डीएम व एसएसपी मौके पर पहुंचे। इसके बाद आईजी रामकुमार व एडीजी प्रशांत कुमार समेत कमिश्नर अनीता मेश्राम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इज्तमा छोड़ भागे अफसर

5 of 5
इज्तमा छोड़ भागे अफसर - फोटो : अमर उजाला
अफसर एक ओर इज्तमा में व्यवस्था संभाले हुए थे, वहीं दूसरी ओर स्याना की चिंगरावठी चौकी के बाहर बवाल हो रहा था। सूचना मिलने पर दोपहर साढ़े बारह बजे पुलिस अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर दौड़ पड़े। इज्तमा की व्यवस्था की जिम्मेदारी अन्य अफसरों के भरोसे छोड़ दी गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें