फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए बुलंदशहर की घटना की पूरी कहानी, जिसमें गई इंस्पेक्टर सहित दो की जान

Mon, 03 Dec 2018 04:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 10
communal tension in bualndshahr - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने पर कई हिंदू संगठन के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने बुलंदशहर स्याना रोड जामकर पुलिस पर पथराव भी किया। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर की मौत भी हो गई है। इंस्पेक्टर के हमराह सिपाही को भी गोली लगी है।
विज्ञापन

2 of 10
communal tension in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी के पास खड़ी गाड़ियों को भी आग लगा दी। इस घटना में कथित रूप से पुलिस की गोली से घायल युवक सुमित आनंद को अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

3 of 10
communal tension in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
स्याना कोतवाली क्षेत्र में चिगरवाठी चौकी के महाव में गोक़शी को घटना को लेकर सुबह से हिंदू संगठनों और ग्रामीणों में रोष था। गोवंशों के अवशेष को ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर बजरंग दल और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने चिंगरवाठी चौकी के सामने स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। साथ ही कोतवाल पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया।

4 of 10
communal tension in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के हल्का बल प्रयोग करने पर लोग भड़क गए और पथराव कर दिया। सूत्रों के अनुसार बवाल के दौरान फ़ायरिंग की भी सूचना है। पथराव में कोतवाल समेत चार अन्य पुलिसकर्मी और एक ग्रामीण घायल हो गए।
विज्ञापन

5 of 10
communal tension in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
गंभीर रूप से घायल स्याना कोतवाल सुबोध सिंह को औरंगाबाद सीएचसी लाया गया, जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर डीएम, एसएसपी कई थानों की फ़ोर्स समेत डीआइजी मेरठ ज़ोन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

6 of 10
communal tension in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
मृतक इंस्पेक्टर सुबोध कुमार एटा के रहने वाले थे। मेरठ के पल्लवपुरम में भी मृतक इंस्पेक्टर का घर है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का मकान पल्लवपुरम फेस वन के आई पॉकेट में है। पिछले 3 साल से वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रहते थे।
विज्ञापन

7 of 10
communal tension in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
पल्लवपुरम स्थित मकान पर किराएदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 3 साल पहले वह गाजियाबाद चले गए थे। जहां से वह कभी-कभी आते थे और मकान का किराया लेकर चले जाते थे।

8 of 10
communal tension in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
बवाल को देखते हुए बुलंदशहर में इज्तमा से लौट रहे हजारों वाहनों को देखते हुए हापुड़ रोड पर फोर्स लगाई गई है। एसपी देहात राजेश कुमार फोर्स के साथ हापुड़ रोड पर तैनात हैं।

9 of 10
communal tension in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार के बयान के अनुसार दरोगा सुबोध के साथ ही एक युवक की भी मौत हुई है। सीओ भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

10 of 10
inspector subodh kumar - फोटो : अमर उजाला
एटा के निधौली थाना क्षेत्र के रहने वाले थे इंस्पेक्टर सुबोध कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें