फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनके एक्शन का फैन है बॉलीवुड, सलमान व टाइगर को दी ट्रेनिंग

Mon, 31 Aug 2015 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ, सलमान और सूरज पंचोली अपनी आने वाली फिल्मों में शहर के जिमनास्ट जिले सिंह के इशारों पर चलते नजर आएंगे। मवई गांव में रहने वाले जिले सिंह ने टाइगर श्राफ की फिल्म ‘बागी’, सलमान खान की ‘सुल्तान’और सूरज पंचोली की ‘हीरो’ फिल्म में उन्हें प्रशिक्षण दिया है।
विज्ञापन

इनके एक्शन का फैन है बॉलीवुड, सलमान व टाइगर को दी ट्रेनिंग

2 of 7
इन फिल्मों में डांस और फाइटिंग में जिले का एक्शन नजर आएगा। हालांकि इससे पहले भी वह सलमान की फिल्म ‘किक’ और टाइगर श्राफ की ‘हीरोपंथी’ में भी प्रशिक्षण दे चुके हैं। जल्द रिलीज होने वाली नयी फिल्मों के बारे में जिले सिंह ने बताया कि स्टार्स को स्टंट सिखाने में खास मेहनत की गई हैं। पहली बार स्टार को बिना केबल की मदद से रनिंग स्टंट सिखाएं गए हैं, जो बहुत जोखिम और कठिन होते हैं।
विज्ञापन

इनके एक्शन का फैन है बॉलीवुड, सलमान व टाइगर को दी ट्रेनिंग

3 of 7
इन्हें सिखाने के लिए खासी मेहनत करनी पड़ती है। नेहरू कॉलेज में 2009 के स्टूडेंट ऑफ द इयर रहे जिले सिंह शुरुआत से ही अच्छा जिमनास्ट करते थे। इनके कोच बलवीर सिंह दहिया ने बताया कि जब भी जिले सिंह फ्लोर करता तो दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ती। जिले सिंह ने बताया कि उन्होंने 2009 में सोशल नेटवर्किंग साइट यू-ट्यूब पर अपने शो का एक वीडियो अपलोड किया था, जिसे करीब 30 हजार लोगों ने लाइक किया था।

इनके एक्शन का फैन है बॉलीवुड, सलमान व टाइगर को दी ट्रेनिंग

4 of 7
उस वक्त उनकी उम्र महज 19 वर्ष थी। उन्होंने बताया कि वीडियो को देखकर मुंबई से उनके पास एक फोन आया, जिसपर उन्हें मुंबई बुलाया गया। यह फोन टाइगर श्रॉफ के सहयोगी का था। वह मुंबई पहुंचे और टाइगर श्रॉफ को स्टंट सिखाने के लिए तैयार हुए। टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरो पंथी में उन्होंने स्टंट सिखाकर अपने करियर की शुरुआत की।
विज्ञापन

इनके एक्शन का फैन है बॉलीवुड, सलमान व टाइगर को दी ट्रेनिंग

5 of 7
सुशांत सिंह राजपूत, कुनाल, सूरज पंचोली, गिरीश तुरानी, तहाशा, प्रवेश राणा आदि को भी जिमनास्टिक की ट्रेनिंग दी है। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले जिले सिंह करीब 60 जिमनास्ट को नि:शुल्क ट्रेनिंग दे रहे हैं। इन्होंने मवई में एक डांस ग्रुप बनाया है, जिन्हें इनका सहयोगी कुलदीप ट्रेनिंग देता है। मुंबई से फ्री होते ही वह फरीदाबाद आते हैं और उन्हें प्रशिक्षण देते हैं।
विज्ञापन

इनके एक्शन का फैन है बॉलीवुड, सलमान व टाइगर को दी ट्रेनिंग

6 of 7
यह डांस ग्रुप अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी प्रदर्शन कर चुका है। सिंह ने बताया कि वह 15 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को ही प्रशिक्षण देते हैं क्योंकि छोटे बच्चे को कोच आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन बड़े बच्चों पर मेहनत अधिक करनी पड़ती है। इसलिए कोई कोच जल्दी से सिखाने को तैयार नहीं होता। यह अंतरराष्ट्रीय जिमनास्ट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके एक्शन का फैन है बॉलीवुड, सलमान व टाइगर को दी ट्रेनिंग

7 of 7
इन्होंने 2009 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया था। पढ़ाई, खेल में अच्छा होने के कारण स्नातक द्वितीय वर्ष में ही इन्हें रोल ऑफ दी ऑर्नर के खिताब से नवाजा गया जबकि यह अवॉर्ड स्नातकोत्तर के छात्रों को दिया जाता है। अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अबतक यह कुल 35 पदक हासिल कर चुके है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें