फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जीत का दिल्ली में जश्न: पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई दिवाली, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Sun, 03 Dec 2023 05:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव परिणाम के रूझानों में भाजपा साफ दिख रही है। जिसके बाद दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाया।
विज्ञापन
1 of 6
भाजपा कार्यालय में जश्न - फोटो : भूपिंदर सिंह
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव परिणाम में भाजपा ने बाजी मार ली है। जिसके बाद दिल्ली में भाजपा कार्यालय पर जीत का जश्न शुरू हो गया है। दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू में भाजपा की जीत के बाद भाजपा प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। 
विज्ञापन

2 of 6
भाजपा कार्यालय में जश्न - फोटो : भूपिंदर सिंह
भाजपा की जीत के बाद कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां भाजपा प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस जीत का जमकर जश्न मनाया। सड़क किनारे पार्टी का झंडा हाथ में लेकर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
विज्ञापन

3 of 6
भाजपा कार्यालय में जश्न - फोटो : जी पाल
दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कट आउट के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

4 of 6
भाजपा कार्यालय में जश्न - फोटो : जी पाल
पार्टी कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पर जीत का जश्न मना रहे हैं। कार्यालय के गेट पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कट आउट और पार्टी झंडे के साथ मिठाई भी बांटी।
विज्ञापन

5 of 6
भाजपा कार्यालय में जश्न - फोटो : जी पाल
चार राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। अब तक रुझानों के मुताबिक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जबकि तेलंगाना में कांग्रेस आगे चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नॉर्थ एवेन्यू में भाजपा की जीत का जश्न - फोटो : भूपिंदर सिंह
मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 161 से ज्यादा सीट पर बढ़त के साथ सत्ता की ओर बढ़ती दिख रही है, जबकि कांग्रेस 66 से ज्यादा सीट पर आगे है। भाजपा राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस से भी काफी आगे है। यहां की जनता पिछले तीन दशक से हर चुनाव में सरकार बदलती रही है। भाजपा 55 से ज्यादा सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस 32 से ज्यादा सीटों पर। इसके साथ ही कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में भी भाजपा 55 सीट पर और कांग्रेस 32 सीट पर आगे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें