भाजपा ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवाएं सुलभता से पहुंचाने के नाम पर केजरीवाल सरकार एक नए किस्म का घोटाला कर रही है। 21 मोहल्ला क्लीनिकों के लिए जगह किराये पर लेकर चलाने की बात सरकार कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि 21 में 12 क्लीनिक आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की संपत्तियों में खोले गए हैं। जंगपुरा विधानसभा में कोई क्लीनिक नहीं है।
विज्ञापन
2 of 6
केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल सरकार अपने वॉलंटियरों को स्थायी आमदनी का जरिया ढूंढने में लगी है। मोहल्ला क्लीनिकों के नाम पर सिर्फ मॉडल चित्र पेश किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
21 मोहल्ला क्लीनिकों का ब्योरा रखते हुए बताया कि आरकेपुरम में जो मोहल्ला क्लीनिक है वह स्थानीय विधायक प्रोमिला टोकस के पारिवारिक मकान में है। टोडापुर, राजेंद्र नगर में मोहल्ला क्लीनिक सत्ताधारी दल के यूथ कॉर्डिनेटर नितिन यादव के मकान में है। इसी तरह बवाना में क्लीनिक स्थानीय विधायक वेद प्रकाश की पत्नी जो स्कूल में अध्यापिका हैं के निकटतम मित्र एवं स्कूल अध्यापक के घर में है।
4 of 6
केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
पटपड़गंजज के वेस्ट विनोद नगर में क्लीनिक उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निकट सहयोगी गौरव के घर में है। गौरव के चाचा केपी सिंह गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। राजौरी गार्डन विधानसभा के ई-115 रघुवीर नगर का क्लीनिक स्थानीय विधायक जरनैल सिंह के निकट सहयोगी रविंद्र सिंह सूदन के मकान में है। सूदन का पुत्र अमन सूदन स्थानीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष है।
विज्ञापन
5 of 6
केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
कोंडली विधानसभा की हरिजन बस्ती में मोहल्ला क्लीनिक उस क्षेत्र से एमसीडी उपचुनाव में घोषित प्रत्याशी योगेश ढेडा के सहयोगी एवं कर्मचारी प्रवीन कुमार के दो कमरों के मकान में है। जंगपुरा विधानसभा के 195-ए, हरिनगर आश्रम के पते की जांच करने पर मालूम हुआ है कि वहां कोई मोहल्ला क्लीनिक नहीं है।
गगन विहार, आदर्श नगर में मोहल्ला क्लीनिक का पता ही गलत पाया गया है। जाफराबाद में भी क्लिनिक स्थानीय विधायक के सहयोगी के घर में है। सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि दिन रात नैतिकता की राजनीति की दुहाई देने वाले मुख्यमंत्री जनता को जवाब दें कि क्या दिल्ली में सरकारी संपत्तियों का अभाव है।