उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बुलंदशहर रोड पर गांव सादिकपुर के पास रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। जबकि 14 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से कई की हालत नाजुक हुई है। मरने वाले सभी बच्चे हैं। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद बच्चों के शव सालेपुर कोटला पहुंचे तो कोहराम मच गया। हर किसी का रो रोकर बुरा हाल था। गमगीन माहौल में बच्चों का दफीना किया गया।
विज्ञापन
2 of 6
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि रविवार देर रात हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुलंदशहर रोड पर पिकअप और कैंटर की भिड़ंत में धौलाना क्षेत्र के गांव सालेपुर कोटला निवासी नौ बच्चों की मौत हो गई थी। सभी लोग पिकअप में सवार होकर शादी समारोह से घर लौट रहे थे। सोमवार को दुर्घटना में घायल सालेपुर निवासी आसिफ (10) पुत्र आरिफ की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या अब 10 पहुंच गई है। अभी भी करीब 14 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। दोपहर के समय पोस्टमार्टम के बाद बच्चों के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
3 of 6
हापुड़ में दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर रोड पर गांव सादिकपुर के पास सड़क हादसे में मृतक बच्चों के शव सजे-धजे कपड़ों में मोर्चरी पहुंचे। बच्चे शादी समारोह से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पोस्टमार्टम हाउस पर बच्चों के शव देखकर चिकित्सकों की आंखें भी नम हो गई। चिकित्सकों ने जब बच्चों के हाथों के कंगन और मालाएं उनके परिजनों को सौंपी तो वह फूट-फूटकर रोने लगे। बच्चों के परिजनों की पूरी रात पहले अस्पताल और उसके बाद पोस्टमार्टम हाउस में गुजरी।
4 of 6
हापुड़ में सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala
परिजनों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। मार्चरी पर मौजूद गांव सालेपुर कोटला निवासी राशिद ने बताया कि रविवार रात मंडप में खुशियों का माहौल था। दावतों का दौर चल रहा था। तभी यह मनहूस खबर आ गयी। मंडप में मौजूद लोग आनन-फानन में अस्पताल की दौड़ पड़े, जिनमें वह भी शामिल थे। अस्पताल पहुंचे शवों को देखकर हर कोई बदहवास था। मृतकों में उनके परिवार का भी एक बच्चा था। हर कोई अपने बच्चों की कुशलता जानने के लिए बेचैन था। शादी की खुशियां मातम में बदल चुकी थीं। अचानक हुए हादसे पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
5 of 6
हापुड़ में दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में मृतकों की सूची
1. अनस (15) पुत्र इकबाल
2. गयूर (11) पुत्र पप्पू उर्फ जुल्फीकार
3. शिफा (9) पुत्री आबिद अली
4. अब्दुल रहमान (14) पुत्र राशिद
5. शहबाज (12) पुत्र मुश्ताक
6. इकराम (10) पुत्र मुश्ताक
7. सुहैल (13) पुत्र आबिद
8. सुफियाना (10) पुत्र खुर्शीद
9. अक्शा (12) पुत्री अबरार
10. आसिफ (10) पुत्र आरिफ