फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर तीन बच्चों के कातिल के बारे में चौंकाने वाला खुलासा, क्यों दरिंदा बना सलमान ?

Sun, 26 May 2019 01:16 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 5
बुलंदशहर में तीन बच्चों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के मोहल्ला फैसलाबाद के एक परिवार के तीन बच्चों की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या करने वाले दरिंदे के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। तीनों के शव सलेमपुर थाना क्षेत्र के धतूरी गांव के जंगल में एक ट्यूबवेल की हौदी में पड़े मिले। वारदात को अंजाम देने की असली वजह भी सामने आ गई है। ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी बिलाल ने ही सलमान को कमरा दिलाया था, जिसने हत्याकांड को अंजाम दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
killing in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि इफ्तार पार्टी में बिना बुलाए आने पर आरोपियों को भगा दिया गया था, इसी रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। माहे आलम मूल रूप से जहांगीराबाद के गांव जलीलपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल वह और उनका भाई जमशेद बुलंदशहर में ही रह रहे हैं। ममेरा भाई बिलाल भी फैसलाबाद में ही रहता है। जबकि, आरोपी सलमान के पिता डा. अलीमुद्दीन करीब 15 साल पूर्व गांव से अपने परिवार सहित दिल्ली जाकर शिफ्ट हो गए थे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
killing in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार उन्होंने आरोपी सलमान को भी घर से बेदखल कर रखा है। सूत्रों ने बताया कि सलमान आपराधिक प्रवृत्ति का है। बीते दिनों उसने दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र में भी फायरिंग की थी। हालांकि, इस बाबत अधिकारी अभी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। इस घटना से करीब 10 दिन पूर्व ही सलमान दिल्ली से बुलंदशहर आया था। माहे आलम ने पुलिस को यह भी बताया कि करीब चार-पांच दिन पूर्व उन्होंने सलमान के पास एक पिस्टल भी देखी थी।

4 of 5
killing in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
फैसलाबाद निवासी माहे आलम ने पुलिस को बताया कि उसके भाई जमशेद ने शुक्रवार शाम घर पर ही रोजा-इफ्तार पार्टी दी थी। इसमें रिश्तेदार व परिचित शामिल हुए थे। रात को उसकी बेटी अलीबा (7), जमशेद की पुत्री आसमा (7) और भांजा अब्दुल रहमान (8) घर के बाहर से खेलते हुए अचानक गायब हो गए। देर रात नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
killing in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह तीनों मासूमों के शव धतूरी गांव के जंगल में ट्यूबवेल की हौदी में पड़े मिले। तीनों की गोली मारकर हत्या की गई थी। पीड़ित परिवार ने बिलाल पुत्र असलम उर्फ रहमत अली, सलमान पुत्र डॉ. अलीमुद्दीन निवासी गांव जलीलपुर, थाना जहांगीराबाद व इमरान उर्फ गूंगा पुत्र असगर निवासी गांव मिर्जापुर थाना सलेमपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एन कोलांचि, एसएसपी के मुताबिक नगर कोतवाल व मुंशी को निलंबित किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें