कश्मीर के आतंकी संगठन अंसार गजवा तुल हिंद की मुहिम पर काम कर रहा इनामुल पूरी सतर्कता के बावजूद पकड़ा गया। एटीएस के मुताबिक इनामुल समय-समय पर न सिर्फ अपना भेष और हुलिया बदलता रहता था बल्कि पुराना फेसबुक एकाउंट बंद करके नए एकाउंट भी बना लेता था। विवादित पोस्ट डालने की वजह से उसके कई एकाउंट फेसबुक ने ही बंद किए थे।
विज्ञापन
2 of 5
Inamul haq
- फोटो : अमर उजाला।
एटीएस की छानबीन में कटघर से गिरफ्तार इनामुल के बेहद शातिर होने का पता चल रहा है। सोशल साइट्स के जरिए बड़ा आंतकी नेटवर्क तैयार करने में लगा इनामुल कई और भी संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था। सोशल साइट्स पर वह जितने एकाउंट चला रहा था, उनमें कई फेसबुक तो कई एटीएस ने बंद कराए थे।
विज्ञापन
3 of 5
Inamul haq
- फोटो : अमर उजाला।
एटीएस सूत्रों के मुताबिक उसके अभी तक जितने फेसबुक एकाउंट का पता लगा है, उन सबमें उसके न सिर्फ अलग-अलग फोटो हैं बल्कि हर एकाउंट के प्रोफाइल फोटो में हुलिया भी बदला हुआ है। इसी वजह से एटीएस को उसके एकाउंट ट्रेस करने में काफी दिक्कत भी आई। हालांकि इनामुल की फोटो में दिख रही बैकग्राउंड ने उसकी पोल खोल दी।
4 of 5
inamul haq
- फोटो : अमर उजाला।
एटीएस सूत्रों के मुताबिक दो साल पहले इस्तेमाल एकाउंट ट्रेस होने के बाद बुधवार को इनामुल का एक सक्रिय एकाउंट पता लगा जिसमें इनामुल का फोटो तो काफी अलग था लेकिन दोनों तस्वीरों में दिख रही बैकग्राउंड समान थी। इनामुल की इसी चूक से उसके दूसरे एकाउंट का भी पता चल गया। जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार सलमान वानी के भी दो फेसबुक एकाउंट मिले हैं। इनमें से एक को ब्लॉक किया जा चुका है और दूसरे की जांच की जा रही है।
मुरादाबाद से पकड़े किशोर को एटीएस ने छोड़ा
मुरादाबाद से पकड़े गए 17 वर्षीय किशोर के खिलाफ आतंकी गतिविधियों जुड़े होने का कोई स्पष्ट प्रमाण न मिलने पर एटीएस ने उसे छोड़ दिया है। लखनऊ में शुक्रवार को उसे उसके परविार से सुपुर्द कर दिया गया। इनामुल और वानी के मोबाइल से मिले साक्ष्यों के आधार पर उसे उठाया था। एटीएस के एडीजी डीके ठाकुर ने उसके पकड़े जाने के बाद अगले ही दिन यह संकेत दे दिए थे कि उसे छोड़ा जा सकता है। वह नाबालिग था और उसके मोबाइल से हिंसक वीडियो के अलावा कुछ और आपत्तिजनक चीज नहीं मिली थी।