फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलगाम ट्रक ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही को रौंदा, दो की मौत

Thu, 16 Jun 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ट्रक हादसे में हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
तेज रफ्तार ट्रक ने बुधवार रात पिकेट ड्यूटी कर रहे सिपाही को रौंद दिया। साथ ही अलग-अलग जगह पर तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, टैक्सी में बैठे दो लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद ट्रक के हेल्पर को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि चालक फरार है। ट्रक से शराब की बोतल व गिलास बरामद किए गए हैं। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
ट्रक हादसे में हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सिपाही दीपक और जयनारायण बुधवार रात को अफ्रीका एवेन्यू मार्ग, सेक्टर-2 आरकेपुरम के बस स्टेंड के पास एंटी स्नैचिंग पिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। रात करीब 12.40 बजे सिपाही दीपक ने एक ईको टैक्सी को चेकिंग के लिए रोका। पिकेट को पार कर ईको टैक्सी रुक गई। दीपक ओला ईको टैक्सी की तरफ बढ़ा तो मुनिरका की तरफ से हरियाणा नंबर का तेज रफ्तार से ट्रक आया और पहले वैगन आर कार को लेफ्ट साइड में टक्कर मारी।

 
विज्ञापन

3 of 5
ट्रक हादसे में हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दो बेरीकेट्स को टक्कर मारते हुए सिपाही दीपक और फिर ईको टैक्सी को पीछे से टक्कर मार दी। सिपाही दीपक ट्रक व ईको टैक्सी के बीच पिस गया। वहीं टक्कर से ईको पलट गई। इतना सब होने के बावजूद सिपाही जयनारायण ने ट्रक को रुकवाने का प्रयास किया तो चालक रामकिशन ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी। जयनारायण ने सिपाही दीपक, ईको के चालक केएस सुरा, एसफर, और संतोष पारो को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती करावाया। वहां डॉक्टरों ने सिपाही दीपक व संतोष पारो (31) को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में भर्ती केएस सुरा व एसफर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

4 of 5
ट्रक हादसे में हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
संतोष नागालैंड का रहने वाला था। दूसरी ओर ट्रक ने आगे जाकर हयात होटल के पास एक पोलो कार को टक्कर मार दी। पोलो कार चालक प्रदीप ने अन्य लोगों के साथ ट्रक का पीछा किया और सीएनजी पंप के पास ट्रक को रुकवा लिया। चालक रामकिशन तो मौके से फरार हो गया। लोगों ने हेल्पर राहुल को पकड़ लिया। राहुल ने भी शराब पी रखी थी। चालक रामकिशन और हेल्पर राहुल हरदोई, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रक हादसे में हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
पिता की मौत के बाद पुलिस में हुआ था भर्ती- सिपाही दीपक मूलरूप से अटाजुरासी, पानीपत का रहने वाला है। वह परिवार में एकलौता कमाने वाला था। दीपक सपरिवार बाल्मीकि कॉलोनी, पालम में रहता था। परिवार में एक बेटी, बेटा और पत्नी हैं। दीपक वर्ष 2000 में दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती हुआ था। उसके पिता दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर थे। पिता की मौत के बाद उनकी जगह पर दीपक को दिल्ली पुलिस में भर्ती किया गया था। कुछ समय पहले ही उसकी तैनाती आरकेपुरम थाने में  हुई थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें