फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर में फंदे से लटकी मिली बीकॉम की छात्रा, ट्यूटर फरार

Thu, 16 Jun 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
कोचिंग में फंदे से लटकी मिली छात्रा - फोटो : अमर उजाला
नूरनगर में बृहस्पतिवार सुबह बीकॉम की छात्रा का शव कोचिंग सेंटर में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। छात्रा के परिजनों ने ट्यूटर पर छात्रा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। ट्यूटर फरार है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इसी कमरे में लटकी मिली छात्रा - फोटो : अमर उजाला
नूरनगर निवासी पीएन श्रीवास्तव की भट्टा रोड पर कुकर फैक्ट्री है। उनकी बेटी शालिनी उर्फ शालू (18) बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह पड़ोस में रहने वाले अर्जुन के पास पढ़ने आती थी। मेरठ के खरखौदा निवासी अर्जुन यहां किराए पर रहता है। शालू उसके पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्यूशन (कोचिंग) के लिए जाती थी और सात बजे तक वापस लौट आती थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
छात्रा के परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी शालू सुबह करीब साढे़ पांच बजे कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन वह आठ बजे तक भी घर वापस नहीं आई। परिजन उसकी तलाश में कोचिंग गए तो दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजे की दरारों से देखा तो शालू छत के पंखे पर लटकी थी। चुन्नी का फंदा उसके गले में था।

4 of 5
कोचिंग सेंटर - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और मरियम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सिहानी गेट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। सुसाइड नोट नहीं मिला है। दूसरी तरफ, अर्जुन के पिता रमेश ने बताया कि उनका बेटा सुबह चार बजे ही बीमार चचेरे भाई से मिलने मेरठ चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्यूटर का पिता - फोटो : अमर उजाला
शालू सुबह उनके पास आई तो इसकी जानकारी उसे दे दी गई थी। वह कोचिंग रूम की चाभी लेकर कोचिंग में पढ़ने के लिए चली गई थी। सुसाइड के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि छानबीन की जा रही है, जल्द ही आरोपी ट्यूटर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी तलाश में एक टीम मेरठ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें