फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद-ए-आजम, जुबान है कि मानती ही नहीं, कारगिल पर कहे गए वो शब्द कौन भूलेगा, पढ़िए कब-क्या बोले

Fri, 26 Jul 2019 04:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व रामपुर से सांसद आजम खान का विवादों से गहरा नाता रहा है। वह अपने बयानों की वजह से कई बार सियासत में हलचल मचा चुके हैं। कई बार तो उनके बयानों की वजह से उनकी पार्टी को नुकसान भी उठाना भी पड़ा है। लोकसभा में भाजपा सांसद रमा देवी पर की गई उनकी टिप्पणी से सियासी घमासान मचा है। यह आजम को कोई पहला बयान नहीं है जिसकी वजह से ऐसा हुआ हो। आगे की स्लाइड में पढ़िए आजम के वो बयान जिससे मचा घमासान
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के दादरी में 2015 में गोमांस रखने के शक में इकलाख नाम के शख्स की पीट-पीटकर की गई के बाद आजम खान ने अपने बयान में गोभक्तों को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था, हर गोभक्त आज के बाद किसी होटल के मेन्यू में बीफ की कीमत न लिखने दें। अगर ऐसा होता है तो उन सभी फाइव स्टार होटलों की उसी तरह ईंट से ईंट बजा दें, जिस तरह बाबरी मस्जिद की बजाई थी।
विज्ञापन

3 of 10
azam khan
आजम खान ने 2014 में कारगिल युद्ध पर भी एक विवादित बयान दिया था जिसका चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया था। तत्कालीन कैबिनेट मंत्री आजम खां ने 1999 में हुए कारगिल युद्ध को मुस्लिम सैनिकों द्वारा जीते जाने की बात कही थी।
 

4 of 10
आजम खां - फोटो : अमर उजाला
आजम ने इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी को मुस्लिमों का दुश्मन और अमित शाह को गुंडा नंबर-1 की संज्ञा भी आजम ने मंच से दी थी।
विज्ञापन

5 of 10
पत्रकारों से बात करते सपा नेता आजम खां - फोटो : अमर उजाला
आजम खान ने पीएम मोदी के एक बयान पर टिप्पणी की थी। दरअसल एक इंटरव्यू में एक विदेशी मैग्जीन ने पीएम मोदी से कुछ सवाल किया था जिसके बारे में उन्होंने कहा था कि कुत्ते का बच्चा भी अगर आपकी कार के नीचे आता है तो दुख होता है। उनके इसी बयान को आजम खान ने मुस्लिमों से जोड़ते हुए कहा था कि, कुत्ते के बच्चे के बड़े भाई नरेंद्र मोदीजी हमें तुम्हारा गम नहीं चाहिए।

 
विज्ञापन

6 of 10
आजम खां - फोटो : amar ujala
बदायूं में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं की अस्मिता पर हमला करते हुए कहा था, गरीब घरों की महिलाएं यार के साथ नहीं जा सकतीं, लिहाजा ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं।
विज्ञापन

7 of 10
आजम खां - फोटो : amar ujala
बुलंदशहर गैंगरेप मामला जिसमें मां-बेटी से दुष्कर्म हुआ था उसमें भी आजम खान ने विवादित बयान दिया था जिसके बाद यह बात सुप्रीम कोर्ट तक गई थी। उन्होंने इस मामले में कहा था, सत्ता की लोभी पार्टियां किसी भी हद तक जा सकती हैं। आजम खान ने इस घटना को कथित रूप से राजनीतिक षड्यंत्र बताया था।


 

8 of 10
आजम खान - फोटो : ANI
एक बार जब आजम खान से पूछा गया कि वह योगी आदित्यनाथ के गढ़ में हैं तो क्या वह प्यार-मोहब्बत से तल्ख रिश्तों को खत्म करेंगे? इस पर भी आजम खान बाज नहीं आए और कहा था कि पहले योगी आदित्यनाथ शादी करें और अपना मर्द होना साबित करें। तब वह मोहब्बत भी करने लगेंगे।

 

9 of 10
अाजम खां - फोटो : अमर उजाला
आजम खान ने मॉब लिंचिग की घटनाओं को लेकर कहा कि यह 1947 के बाद मुसलमानों को मिलने वाली सजा है। मुस्लिम जहां भी जाएंगे उन्हें यह सहना ही पड़ेगा। अब जो होगा, उसे सहना होगा।
विज्ञापन

10 of 10
आजम खां - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा हमारे पूर्वज पाकिस्तान क्यों नहीं गए? यह मौलाना आजाद, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल और बापू से पूछें। इन्होंने मुसलमानों की सुरक्षा का वादा किया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें