अंतिम चरण में पहुंच चुके ऑटो एक्सपो-2018 में विदेशी कंपनियों की चकाचौंध के बीच देसी ईंधन और वाहन भी जलवा बिखेर रहे हैं। इंडीजेल कंपनी ने देश में पामोलिव से तैयार किए जाने वाले ईंधन (माई ईको एनर्जी) के पंप बाजार में लगाने शुरू किए हैं। ये ईंधन डीजल इंजन वाले वाहनों में बिना किसी बदलाव के काम करेगा।
विज्ञापन
2 of 6
auto expo 2018
- फोटो : लाल सिंह
इंडीजेल कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि ये आम डीजल से कई स्तरों पर बेहतर काम करता है। हालांकि इसकी कीमत आम डीजल के लगभग बराबर है। पामोलिव से तैयार होने के कारण यह ईको फ्रेंडली है। इसके चलते इसे एमईई (माई ईको एनर्जी) नाम दिया गया है। इस पर जीएसटी नहीं लगता।
विज्ञापन
3 of 6
auto expo 2018
- फोटो : लाल सिंह
यह इसके पंप को चलाने वाले कारोबारी को भी आर्थिक रूप से भी लाभ देगा। कंपनी का यह भी दावा है कि इस ईंधन को डीजल इंजन के वाहन में बिना किसी बदलाव के प्रयोग किया जा सकता है। इसके प्रयोग से इंजन की उम्र बढ़ेगी और यह पेट्रोल जैसी रफ्तार देगा। इसकी पावर और माइलेज दोनों आम ईंधन से अधिक है।
4 of 6
auto expo 2018
- फोटो : लाल सिंह
शारदा विश्वविद्यालय के बीटेक अंतिम वर्ष के छात्रों ने भी कुछ विशेष बाइक व वाहन तैयार कर प्रदर्शित किए हैं। छात्र हुनर भाटिया, फईम कादरी और निदा फजीर व आयाम ने बताया कि उन्होंने ‘फ्लाइंग मेनिट्स’ नाम की बाइक तैयार की है। ये बाइक पर्वतीय क्षेत्र के लिए विशेष रुप से तैयार की गई है।
विज्ञापन
5 of 6
auto expo 2018
- फोटो : लाल सिंह
ये 8 फीट तक की ऊंचाई से भी छलांग लगा सकती है। छात्र अक्षय तनेजा और शकील अहमद ने बताया कि उन्होंने दो माह के भीतर स्क्रैप (कबाड़) से गोल्फ कार तैयार की है। इसमें यामाहा की 180 सीसी बाइक का इंजन लगाया गया है।
वहीं, टायर विवि में कबाड़े में खड़ी गोल्फ कार व अन्य सामान भी इसी तरह से इस्तेमाल किया गया है। छात्र फहीम, हुनर, स्कंद और प्रमोदित ने ने सोलर पेनल से चलने वाला इलेक्ट्रिक वाहन तैयार किया है।