फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम मर्डर: जिस कमरे में छुपाया शव वहीं सोता था आरोपी, जानिए कैसे हुआ खुलासा

Wed, 14 Feb 2018 02:31 PM IST
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ashish murder - फोटो : अमर उजाला
जिसको मासूम ने अपना चाचा कहा, आरोपी ने उसकी ही हत्या कर दी। मासूम आशीष के जन्म से पहले अवधेश दिल्ली आकर रहने लगा था। परिवार के सदस्य की तरह उसका मासूम के घर आनाजाना था।
विज्ञापन

2 of 6
ashish murder - फोटो : अमर उजाला
इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी मासूम को अपने कमरे पर ले गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह 37 दिन लगातार उसी कमरे में सोया जिसमें शव छुपाया था। आरोपी अवधेश ने खुलासा किया कि करीब एक सप्ताह पूर्व उसके पिता कालीचरण व मां दिल्ली किसी काम से आए थे। दिल्ली आने के बाद यह लोग अवधेश के कमरे पर पहुंचे। कालीचरण ने कमरे में दुर्गंध आने की बात की तो आरोपी ने पिता से झूठ बोलते हुए कहा कि कमरे में चूहा मर गया था, जिसकी दुर्गंध कमरे में बस गई है। दुर्गंध निकलने में समय लगेगा। सुबह होते ही माता-पिता चले गए। 
विज्ञापन

3 of 6
इसी कमरे में छिपाया था शव - फोटो : अमर उजाला
इधर उसके पड़ोस के कमरे में रहने वाले पड़ोसी व मकान मालिक राधे श्याम भी कई बार अवधेश के कमरे में गया, लेकिन उनको भी उसने दुर्गंध के बारे में पूछे जाने पर बेवकूफ बना दिया। लेकिन धीरे-धीरे जैसे समय बीत रहा था। उसकी चिंता बढ़ती जा रही थी। अब अवधेश को लगता था कि शायद उसकी पोल खुल जाएगी। यही वजह थी कि उसने पिछले तीन-चार दिनों से आशीष के परिवार से दूरी बनाना शुरू कर दी थी। परिवार को उसके व्यवहार पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 

तीन बहनों की शादी करना चाहता था

4 of 6
इसी कमरे से मिला मासूम का शव - फोटो : अमर उजाला
आरोपी अवधेश के परिवार में तीन बहनें और माता-पिता हैं। वह दिल्ली में दस साल से रह रहा था और यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक उसने यूपीएससी की प्राथमिक परीक्षा दो बार पास कर चुका है। दिल्ली में रहने व बेरोजगार होने की वजह से उसपर काफी कर्ज हो गया था। साथ ही बहनों के बड़े होने से उनकी शादी की भी चिंता उसे सताने लगी थी। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। उसे इस बात का एहसास था कि तीन परचून दुकान के मालिक करण से उसे 20 लाख की फिरौती मिल सकती है। 
विज्ञापन

पहले बेटे की हत्या हुई अब पोते को मार डाला

5 of 6
मृतक आशीष के दादा - फोटो : अमर उजाला
अपने जवान बेटे की हत्या का दर्द झेल रहे आशीष के दादा लाल सिंह पोते की हत्या की खबर सुनकर पूरी तरह से टूट चुके हैं। उनका कहना है कि आरोपी अवधेश को वह अपने बेटे की तरह मानते थे। उसके ऐसा काम करने का उसने सपने में नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि दस साल पहले उसके भांजे ने अवधेश के बारे में बताया था। उसने कहा था कि वह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली जा रहा है और उसे एक किराये का कमरा दिला देना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ashish murder - फोटो : अमर उजाला
अवधेश के दिल्ली आने के बाद उन्होंने ने अपने भाई के घर में उसे किराए पर रखवा दिया। तीन चार साल से आरोपी इस मकान में रह रहा था।  लाल सिंह ने बताया कि उसके छोटे बेटे नरेंद्र की वर्ष 2007 में हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या करने के बाद शव को हैदरपुर नहर में फेंक दिया गया था। उस मामले का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पोते के गायब होने के बाद वह इस मामले में काफी गंभीर थे और दो दिन पूर्व ही वह इस मामले की पैरवी के लिए तीस हजारी अदालत में वकील ठीक करने गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें