भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025
- फोटो : X/@bharat_mobility
कंपनी ने उतारे दो नए ईवी मॉडल
वहीं, एमजी एम9 देश का पहला इलेक्ट्रिक तीन रो वाला प्रेसिडेंशियल लिमोसिन है। इन वाहनों को इसी साल बाजार में उतारा जाएगा। इनकी प्री बुकिंग आरंभ हो चुकी है। इसके साथ ही एमजी के बाजार में जल्द ही विभिन्न श्रेणियों में पांच अलग-अलग मॉडलों के साथ सबसे व्यापक ईवी पोर्टफोलियो होगा, जिसमें अपने लॉन्च के बाद से ही सबसे अधिक बिकने वाला ईवी एमजी विंडसर, एमजी कॉमेट और एमजी जेडएस शामिल हैं। ईवी क्षेत्र में एमजी की निरंतर सफलता के बारे में जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के निदेशक पार्थ जिंदल ने कहा, खरीदारों के लिए शैली और सुविधाओं का एक शानदार मिश्रण पेश कर रहे हैं। यह विश्व स्तरीय लक्जरी और तकनीकी रूप से उन्नत, टिकाऊ गतिशीलता समाधान लाने की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।