फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में Auto Expo 2018 शुरू, कंपनियों ने पेश की नई कारें

Wed, 07 Feb 2018 10:15 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऑटो एक्सपो 2018
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित एक्सपो मार्ट में ऑटो एक्सपो-2018 का आगाज हो गया है। 14 फरवरी तक चलने वाले ऑटो एक्सपो में ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी नई कारें पेश करना शुरू कर दिया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
auto expo 2018
मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी नई कार कॉन्सेप्ट फ्यूचर एस कार पेश की है। यह कार इस साल के अंत तक लॉन्च की जा सकती है। आपको बता दें कि ऑटो एक्सपो 2018 में 24 नई गाड़ियां लॉन्च की जाएंगी, इसके अलावा 100 से ज्यादा व्हीकल्स पेश होंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
auto expo 2018 - फोटो : सुनील शर्मा
एक्सपो मार्ट में लगने वाले ऑटो एक्सपो में अमेरिका की यूनाइटेड मोटरसाइकिल कंपनी पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक प्रदर्शित करेगी। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक क्रूजर है। कंपनी इसके अलावा अपनी रेनेगेड सीरीज की छह से ज्यादा क्रूजर बाइक भी प्रदर्शित करेगी।

4 of 5
Auto Expo 2018
कंपनी ने इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक का दाम करीब डेढ़ लाख रुपये रखा है। यह 230 सीसी में 20 बीएचपी की पावर दे रही है। कंपनी दावा कर रही है कि इलेक्ट्रिक क्रूजर करीब 600 सीसी की तरह प्रदर्शन करेगी। हालांकि, अभी तक कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी है कि एक बार चार्ज होने पर यह कितने किलोमीटर तक चल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Auto Expo - फोटो : ऑटो एक्सपो
 इसमें आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक लगी है। लिक्विड कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। कंपनी इसे ऑटो एक्सपो-18 में केवल प्रदर्शित करने के लिए लगा रही है। हालांकि, जल्द ही इसे बाजार में उतारा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी रेनेगेड कमांडो क्लासिक, रेनेगेड कमांडो मोजेव, रेनेगेड कमांडो और रेनेगेड स्पोर्ट्स एस को प्रदर्शित करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें