फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: ये हो सकता है केजरीवाल का नया बंगला

विज्ञापन
1 of 7
दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए बंगले की तलाश शुरू हो गई है। पिछले कार्यकाल में आवंटित तिलक लेन के सी-दो/23 नंबर का मकान अब दिल्ली सरकार के पास नहीं है। केंद्र सरकार को लौटा दिया गया है जो किसी आईआरएस अधिकारी कुलविंदर सिंह के नाम आवंटित हो गया है। यही वजह है कि केजरीवाल अब दूसरा बंगला तलाश रहे हैं।
विज्ञापन

PICS: ये हो सकता है केजरीवाल का नया बंगला

2 of 7
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के पूर्व एक्शन मोड में आए केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को महादेव रोड स्थित बंगला नंबर 36 का मुआयना किया। बताते हैं कि यह बंगला अभी खाली है। यहां जुटने वाली भीड़ को लेकर भी बहुत अधिक दिक्कत नहीं होगी और फिर ठीक पीछे गृहमंत्री का बंगला भी अशोक रोड पर ही है।
वहीं पीडब्ल्यूडी सचिव अरुण बरोका का कहना है कि अभी तक केजरीवाल की तरफ से कोई बंगला या मकान नहीं मांगा गया है।
विज्ञापन

PICS: ये हो सकता है केजरीवाल का नया बंगला

3 of 7
जब यह मांग आएगी उसके बाद ही तय होगा। सरकार के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि महादेव रोड पर कोई बंगला अभी दिल्ली सरकार के पास नहीं है। दिल्ली में मुख्यमंत्री बंगला लेंगे तो बाकी के छह मंत्री अपने-अपने इलाके में आवास लेंगे या फिर राजनिवास मार्ग पर मंत्रियों के लिए बने बंगलों में जाएंगे, यह साफ नहीं है।

PICS: ये हो सकता है केजरीवाल का नया बंगला

4 of 7
पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के मंत्रियों के लिए राजनिवास मार्ग पर छह बंगले बने हुए हैं। हालांकि इसमें अभी तक कोई मंत्री नहीं रहा है। कांग्रेस सरकार में बतौर संसदीय सचिव कंवर करण सिंह एक बंगले में रहे हैं जबकि एक उपराज्यपाल सचिवालय को राष्ट्रपति शासनकाल में बढ़े स्टाफ को बैठाने के लिए आवंटित किया गया था।
विज्ञापन

PICS: ये हो सकता है केजरीवाल का नया बंगला

5 of 7
‌पिछली बार जब आप की सरकार बनी थी तब अर‌विंद केजरीवाल ने सरकारी बंगला लेने से मना कर ‌दिया था पर बाद में ‌ले‌ ‌लिया था। उस वक्त 'ना-ना करते' हुए आखिरकार आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकारी बंगला ले ही लिया।
विज्ञापन

PICS: ये हो सकता है केजरीवाल का नया बंगला

6 of 7
‌पिछली बार का अर‌विंद केजरीवाल का 10 बेडरूम का आलीशान बंगला दिल्ली के रिहायशी इलाके भगवान दास रोड पर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: ये हो सकता है केजरीवाल का नया बंगला

7 of 7
मुख्यमंत्री केजरीवाल के बंगला स्वीकार करने की खबर आते ही सियासी गलियारों में बवाल मच गया था। अरविंद केजरीवाल के 'लग्जरी' फ्लैट और 'आम आदमी' के मंत्रियों के सरकारी गाड़ियों के इस्तेमाल को लेकर ऐसा हल्ला मचा कि जवाब देना भारी हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें