फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: इनके रिकॉर्ड पर फिदा हो चुकी है पूरी सरकार

विज्ञापन
1 of 9
रिकार्ड बनाने के लिए आदमी क्या कुछ नहीं करता। कोई चावल के दाने पर नाम लिखता है तो कोई मूंछों की लंबाई बढ़ाकर रिकार्ड बनाता है। पर सूरजकुंड मेले में आए एक शिल्पकार ने मर्दों की शान मूंछ पर इंडिया लिखकर और देश का नक्शा बनाकर मिसाल कामय कर दी।
विज्ञापन

PICS: इनके रिकॉर्ड पर फिदा हो चुकी है पूरी सरकार

2 of 9
यह कहानी है राजस्थान के जयपुर जिला, दुर्गापुरा गांव निवासी गोपाल प्रसाद शर्मा की। पिछले 35 वर्षों से मिनिएचर पेंटिंग में हाथ आजमाने वाले गोपाल प्रसाद शर्मा जर्मनी, लंदन और साउथ अमेरिका तक अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुनिया के सबसे बड़ा लगने वाले ट्रेड फेयर फ्रेंक जर्मनी में वर्ष 2010 में अपनी कला दिखाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन

PICS: इनके रिकॉर्ड पर फिदा हो चुकी है पूरी सरकार

3 of 9
वर्ष 2007 में उन्हें राष्ट्रीय अवार्ड मिल चुका है। वर्ष 1987-88 में मूंछ के बाल के ऊपर इंडिया और भारत उन्होंने वाटरकल और ब्रश के जरिए पेंटिंग बना डाली। इसे बनाने में केवल दो दिन लगे। 10 रुपये की पेंटिंग बनाने वाले शर्मा आज 12.51 लाख रुपये कीमत के पेंटिंग बना चुके हैं।

PICS: इनके रिकॉर्ड पर फिदा हो चुकी है पूरी सरकार

4 of 9
उन्होंने बताया कि उनकी उपलब्धियों को देखने हुए राजस्थान सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार के लिए तीन बार से उनके नाम को भेज रही है, लेकिन आज तक उन्हें पद्मश्री का पुरस्कार नहीं मिला।
विज्ञापन

PICS: इनके रिकॉर्ड पर फिदा हो चुकी है पूरी सरकार

5 of 9
उन्होंने बताया कि 14 अक्तूबर 2013 को तीसरी बार राज्य सरकार ने 10 लोगों के नाम पुरस्कार के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा गया था। उसमें पहले नंबर पर उनका नाम था, लेकिन पुरस्कार किसी को नहीं मिला।
विज्ञापन

PICS: इनके रिकॉर्ड पर फिदा हो चुकी है पूरी सरकार

6 of 9
गोपाल प्रसाद शर्मा ने कहा कि उनकी कई पेंटिंग देश दुनिया की कई हस्तियों के यहां शोभायमान हो रही है। अब उनकी इच्छा दुनिया के सबसे बड़े राम दरबार को बनाने की है।
विज्ञापन

PICS: इनके रिकॉर्ड पर फिदा हो चुकी है पूरी सरकार

7 of 9
इस पर पिछले दो साल से काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस राम दरबार में 400 चित्रों को प्रदर्शित किया जाना है। ये सभी रामायण के ही पात्र हैं।

PICS: इनके रिकॉर्ड पर फिदा हो चुकी है पूरी सरकार

8 of 9
इस पेंटिंग को बनाने के लिए पूरी रामायण पढ़ी, उसके बाद छह महीने में स्कैच बनाया गया। इस पर काम करते हुए दो साल का वक्त बीत चुका है। शर्मा के मुताबिक इसे बनाने में करीब पांच साल लगेंगे।
विज्ञापन

PICS: इनके रिकॉर्ड पर फिदा हो चुकी है पूरी सरकार

9 of 9
शर्मा ने बताया कि उन्होंने राई(सरसों) से महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, मदर टेरेसा सहित देश-दुनिया की कई हस्तियों का चित्र भी बना चुके हैं। इसके लिए उनका नाम वर्ष 2001 में लिम्का बुक में दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें