फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का वेलकम: संजय सिंह ने गोद में उठाया, पैर छूकर मां से आशीर्वाद; देखें जेल से घर तक जश्न की तस्वीरें

Fri, 10 May 2024 11:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
केजरीवाल के आने पर जश्न - फोटो : अमर उजाला
Arvind Kejriwal News: सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। उन्हें लेने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, कई मंत्री और सैकड़ों कार्यकर्ता तिहाड़ जेल पहुंचे। जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर केजरीवाल का स्वागत किया। बाहर आते ही केजरीवाल ने कहा कि देश को तानाशाही से बचाना है। इस तानाशाही से बचाने के लिए देश के 140 करोड़ लोगों को मिलकर लड़ना पड़ेगा। शनिवार सुबह 11 बजे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाकर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता करेंगे।
विज्ञापन

2 of 8
केजरीवाल का मां ने किया तिलक - फोटो : X/@AamAadmiParty
उन्होंने कहा कि आप लोगों के बीच में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने कहा था न कि जल्दी आऊंगा। मैं आ गया। मैं सबसे पहले भगवान हनुमान के चरणों में वंदना करना चाहता हूं। उनके आशीर्वाद से मैं आप सब लोगों के बीच में हूं। मैं दिल्ली समेत देशभर के करोड़ों लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं। देश के करोड़ों लोगों की दुआएं मेरे साथ हैं। देशभर के लोगों ने मुझे आशीर्वाद भेजा है। सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया करना चाहता हूं, जिसकी वजह से मैं आप सब के बीच में हूं। भगवंत मान समेत अन्य नेताओं से गले मिलकर केजरीवाल ने सबका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

3 of 8
मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद - फोटो : X/@AamAadmiParty
जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए
कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से केजरीवाल का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने ‘जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए, अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद‘ समेत तमाम नारे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई भी देते दिखे। कार्यकर्ता पटाखे भी लेकर आए थे। जैसे ही केजरीवाल जेल से बाहर निकले, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा। पुलिस ने भी सुरक्षा कड़ी की हुई थी। ढोल बजाते हुए लोगों ने काफी देर तक नारे लगाए। केजरीवाल ने कार की छत खोलकर सभी का अभिवादन किया।

4 of 8
केजरीवाल को पिता ने गले लगाया - फोटो : X/@AamAadmiParty
सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य
सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य है। भाजपा ने उन्हें चुनाव के दौरान प्रचार करनेे से रोेकने के लिए गिरफ्तार कराया था। जबकि कांग्रेस ने कभी भी विपक्षी दलों व नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से काम नहीं किया है। कांग्रेस ने हमेशा ही विपक्षी नेताओं को उचित सम्मान दिया है, लेकिन पिछले 10 सालों से भाजपा ने सत्ता में आने के बाद राजनीति के स्वरूप को ही बदल दिया है। - देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन

5 of 8
संजय सिंह ने केजरीवाल को गोद में उठाया - फोटो : X/@AamAadmiParty
जश्न मनाने का कदम जनता को गुमराह करने वाला
केजरीवाल की जमानत पर आप के जश्न पर हैरानी है। आप नेता इस तरह का प्रचार कर रहे हैं, जैसे केजरीवाल दोषमुक्त हो गए हों या सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया हो। आम आदमी पार्टी के नेता खुद और जनता को धोखा देने की फिर से कोशिश कर रहे हैं। केजरीवाल को सिर्फ 20 दिन के लिए अंतरिम जमानत पर चुनाव प्रचार के लिए छोड़ा गया है। वे करोड़ों रुपये के शराब घोटाले में अभियुक्त हैं, इसीलिए उन्हें दो जून को फिर से जेल में जाना होगा। - रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक, भाजपा
विज्ञापन

6 of 8
जश्न में डूबे आप के कार्यकर्ता - फोटो : फोटो: भूपिंदर सिंह
आप मुख्यालय में मना जश्न, झूमे कार्यकर्ता
मुख्यमंत्री केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने के बाद शुक्रवार शाम आप मुख्यालय में जश्न का माहौल दिखा। ढोल की थाप पर नेताओं से लेकर कार्यकर्ता तक झूमते नजर आए। सभी लोग एक-दूसरे को गले मिलकर व पार्टी का पटका पहनाकर बधाई देते नजर आए। इस अवसर पर मिठाई भी बांटी गई। कुछ कार्यकर्ता बच्चों व परिवार के साथ पहुंचे। वहीं, कई कार्यकर्ता भावुक हो गए तो कई के आंसू भी निकले।
विज्ञापन

7 of 8
जेल से लेकर घर तक सड़कों पर आतिशबाजी - फोटो : X/@AamAadmiParty
पार्टी मुख्यालय ‘देखो-देखो कौन आया, शेर आया, शेर आया, जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए’ जैसे नारों से गूंजता रहा। पालम से आए कार्यकर्ता ने बताया कि केजरीवाल के बाहर आने उन्हें पूरी उम्मीद थी। यह सच की जीत है। सच को छिपा सकते हैं, लेकिन पराजित नहीं कर सकते।
विज्ञापन

8 of 8
तिहाड़ जेल से बाहर निकलते सीएम केजरीवाल - फोटो : एएनआई
अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि केजरीवाल के आने से उनमें नया जोश आ गया है। वे अब और मेहनत से प्रचार में जुटेंगे। पहले चुनाव प्रचार में केजरीवाल को लेकर चिंता होती थी, लेकिन उनके साथ पूरे जोश में प्रचार करेंगे। अब पार्टी से और नए कार्यकर्ता जुड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें