दिल्ली के पांडव नगर स्थित शशि गार्डन में नाबालिग भाई-बहन की हत्या कर दी गई, जबकि इनकी मां पर जानलेवा हमला किया गया। हत्या का शक बच्चों के पिता पर था, जिसका शव आनंद विहार में रेलवे ट्रैक पर मिला है।
मृत बच्चों की शिनाख्त कार्तिक चौरसिया (15) और आस्था उर्फ गुन्नू (9) के रूप में हुई है। मां शन्नू चौरसिया (40) को एम्स में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आशंका जताई कि बच्चों की गला दबाकर हत्या के बाद श्यामजी ने भारी वस्तु से इनकी मां पर हमला किया। बाद में वह तीनों को मरा हुआ समझकर घर का बाहर से ताला लगाकर चला गया।
विज्ञापन
2 of 11
Delhi murder
- फोटो : एएनआई
शुक्रवार की शाम को रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। शनिवार को उसकी पहचान श्यामजी के रूप में हुई। पुलिस को शक है कि उसने हत्याकांड के बाद खुद भी जान दे दी। बृहस्पति या शुक्रवार रात हत्या किए जाने की आशंका है। जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हत्या के समय का पता चल सकेगा।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से यूपी के प्रतापगढ़ के पोस्ट मांधाता स्थित गांव अहिना निवासी श्यामजी चौरसिया दिल्ली में परिवार के साथ पांडव नगर के शशि गार्डन की गली नंबर-6 में रहता था। परिवार में पत्नी शन्नू चौरसिया के अलावा दो बच्चे कार्तिक और बेटी आस्था थे। श्यामजी मयूर विहार फेज-1 के पास चाय की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
3 of 11
Delhi murder
- फोटो : अमर उजाला
कार्तिक पास के सरकारी स्कूल में नौवीं और आस्था छठी कक्षा की छात्रा थी। श्यामजी के चार अन्य भाई पांडव नगर और शशि गार्डन में अपने परिवारों के साथ रहते हैं। रिश्तेदार अमृतलाल ने बताया कि परिजन शुक्रवार सुबह से श्याम से संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे। शन्नू का मोबाइल बंद था, जबकि श्यामजी का फोन उठ नहीं रहा था।
4 of 11
Delhi murder
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच शाम को श्यामजी का छोटा भाई रामजी दूसरी मंजिल स्थित भाई के फ्लैट पर पहुंचा। वहां बाहर से ताला लगा था। भाई ताला लगा देखकर लौट गया। शनिवार सुबह भी ऐसा ही हुआ। ताला लगा देखकर रामजी वापस लौट गया, लेकिन उसे घर से दुर्गंध आती हुई महसूस हुई।
विज्ञापन
5 of 11
Delhi murder
- फोटो : अमर उजाला
कुछ गड़बड़ लगने पर दोपहर को रामजी दोबारा घर पहुंचा तो दुर्गंध और ज्यादा आ रही थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मेन गेट पर लगे ताले को तोड़ा और अंदर दाखिल हुई। अंदर लाइट और पंखे चल रहे थे। एक कमरे में कार्तिक और आस्था के शव पड़े थे।
विज्ञापन
6 of 11
Delhi murder
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे कमरे में अचेत अवस्था में शन्नू पड़ी थी। उसकी सांसें चल रही थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। फौरन उसे नजदीक के अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
7 of 11
Delhi murder
- फोटो : अमर उजाला
बिखर गया हंसता-खेलता परिवार, सदमे में परिजन
दिल्ली के पांडव नगर स्थित शशि गार्डन में नाबालिग भाई-बहन की हत्या और इनकी मां पर जानलेवा हमले के बाद खुदकुशी करने वाले श्यामजी चौरसिया के परिजन सदमे में हैं। श्यामजी के परिजनों का कहना है कि श्यामजी और शन्नू के बीच मधुर संबंध थे। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक थी, पर श्यामजी ने दोनों बच्चों कार्तिक चौरसिया और आस्था उर्फ गुन्नू की हत्या करने के बाद पत्नी शन्नू की जान लेने की कोशिश के बाद आत्महत्या किसलिए की यह समझ नहीं आ रहा है।
8 of 11
Delhi murder
- फोटो : एएनआई
वह बेहद मिलनसार और शांत स्वभाव का व्यक्ति था। उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि श्यामजी ऐसा कर सकता है। माना जा रहा है कि बच्चों की हत्या और पत्नी पर हमले के बाद श्यामजी अपनी पत्नी का मोबाइल भी साथ ले गया था। पुलिस दोनों की सीडीआर निकलवा रही है। पुलिस पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है।
9 of 11
Delhi murder
- फोटो : एएनआई
श्यामजी के भाई रामजी ने बताया कि करीब 25 साल से पांच भाइयों भोला, रामजी, श्यामजी, शिवजी और दूधनाथ के परिवार पांडव नगर इलाके में रह रहे हैं। सभी भाइयों का पान, चाय और सब्जी बेचने का काम है। माता-पिता सीताराम चौरसिया और शांति देवी यूपी के प्रतापगढ़ स्थित गांव में रहते हैं।
10 of 11
Delhi murder
- फोटो : अमर उजाला
रामजी ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसने भाई के मोबाइल पर कॉल की तो उसका फोन नहीं उठा। भाभी का फोन भी बंद आ रहा था। दोपहर को भी यही स्थिति थी। रामजी अपनी पत्नी को लेकर श्याम के फ्लैट पर भी पहुंचा। उसके फ्लैट पर बाहर से ताला लगा था। श्यामजी का फोन अब भी नहीं उठ रहा था।
इसी तरह शनिवार सुबह उसका फोन भी बंद हो गया। घर पर ताला लगा था। दोपहर को रामजी दोबारा फ्लैट पर पहुंचा। उसका दिल घबराने लगा। उसने पुलिस को भाई के नहीं होने और फ्लैट से दुर्गंध आने की खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो हत्याकांड का खुलासा हुआ।