फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे स्पेशल: जब सबसे बुरे दौर से गुजर रहे थे केजरीवाल तब बेटी ने दिखाई थी उम्मीद की किरण

विज्ञापन
1 of 9
केजरीवाल आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। केजरीवाल के हर कदम पर उनके साथ हमेशा खड़ी रहने वाली उनकी बेटी हर्षिता भी उनके ही पदचिन्हों पर चलती दिखाई दे रही है।

 
विज्ञापन

2 of 9
kejriwal daughter
केजरीवाल जब अपने राजनीतिक जीवन के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे थे तब उनकी बेटी ने कुछ ऐसा किया था जिसने केजरीवाल सहित पूरे परिवार को गर्व से भर दिया था।
विज्ञापन

3 of 9
बता दें कि केजरीवाल सामाजिक जीवन में आने से पहले एक सफल आईआईटीयन रहे हैं। अब उनकी बेटी भी उन्हीं के रास्ते पर चल रही है। हर्षिता फिलहाल आईआईटी दिल्ली से बीटेक कर रही हैं लेकिन उनके यहां तक पहुंचने की कहानी बेहद दिलचस्प है।
 

4 of 9
हर्षिता की प्रतिभा पहली बार तक सामने आई जब 12वीं में उन्होंने 96% अंकों के साथ सफलता हासिल की। इसके बाद वो आईआईटी की तैयारी में लग गईं। इस दौरान उनके पिता गंभीर राजनीतिक उथल-पुथल से गुजर रहे थे।
 
विज्ञापन

5 of 9
जिस वक्त हर्षिता अपनी तैयारी के आखिरी चरण में थी तभी भाजपा नेता नितिन गडकरी के मानहानि केस मामले में केजरीवाल को जेल जाना पड़ा। उधर केजरीवाल जेल जा रहे थे और हर्षिता आईआईटी जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल हो रही थीं।

 
विज्ञापन

6 of 9
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस परीक्षा में हर्षिता को ऑल इंडिया 3322 रैंक मिली जिसके बाद उन्हें आईआईटी दिल्ली में एडमिशन मिल गया। फिलहाल बीटेक कर रही हैं।
 
विज्ञापन

7 of 9
अपने पिता की ही तरह हर्षिता भी राजनीति में इंट्रेस्टेड हैं। ये बात कई बार सामने आ चुकी है। पंजाब चुनाव के दौरान उन्होंने अपने पिता के साथ कैंपेनिंग की थी।

8 of 9
पंजाब चुनाव में भले ही आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर रही लेकिन यहां चुनाव प्रचार के दौरान अपनी मां और भाई के साथ सड़कों पर उतर कर उन्होंने लोगों से वोट मांगा था।
 
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल के साथ उनके बच्चे अप्रत्यक्ष तौर पर राजनीति में अपना योगदान देते रहे हैं। पंजाब चुनाव के दौरान गांव ठट्ठी फरीदपुर में केजरीवाल के दोनों बच्चों अपनी पॉकेट मनी से की गई सेविंग यानि अपना गुल्लक भेंट किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें